8वीं मंजिल से आत्महत्या के लिए कूदी ये लड़की, फिर भी बच गई जिंदा

कोई इंसान किसी इमारत की 18वीं मंजिल से कूदे और जिंद बच जाए यह हैरान करने वाला है। चीन के शैंनडोंग प्रांत में एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। महिला खुदकुशी करने के लिए एक इमारत की 18वीं मंजिल से कूदी लेकिन फिर भी जिंदा बच गई। पूरी घटना का वीडियो देख आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल महिला खुशकिस्मत रही, जो उसे समय रहते बचा लिया गया। घटना 15 जुलाई की है।8वीं मंजिल से आत्महत्या के लिए कूदी ये लड़की

खबरों के अनुसार लियोचेंग शहर में एक व्यक्ति ने इस महिला को 18वीं मंजिल के मुहाने पर खड़ा पाया। इसके इरादे भांप उसने पुलिस को खबर की। पुलिस समय रहते घटनास्थल पर पहुंची और एक घंटे तक उससे बात करने की कोशिश करती रही, लेकिन वह नहीं मानी और इमारत से कूद गई। हालांकि समय रहते फायरब्रिगेड ने जमीन पर हवा वाला गद्दा बिछा दिया था। इससे वह सीधे इस गद्दे पर गिरी।

गिरते ही उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां वह खतरे से बाहर है। उसके चेहरे पर कुछ चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है। उसने खुदकुशी करने की कोशिश क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

https://youtu.be/J0wQZOeGjMY

Back to top button