78 वर्षीय बुजुर्ग ने 17 साल की लड़की से की थी शादी, अब आई तलाक देने की नौबत

पिछले महीने इंडोनेशिया में अबाह सरना नाम के 78 वर्षीय बुजुर्ग ने 17 साल की लड़की नोनी नविता से शादी की थी। इस चर्चित शादी के 22 दिनों के बाद अब इस शख्स ने अपनी पत्नी से अलग होने का फैसला कर लिया। शादी के ऐसे बहुत ही कम मामले देखने को मिलते हैं जिनमें उम्र का इतना बड़ा फासला होता है। इसी कारण सोशल मीडिया पर इसने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

लेकिन अब अबाह ने नोनी से अलग होने का फैसला किया है। लड़की के परिवार वालों को इससे झटका लगा है। क्योंकि इन दोनों के रिश्ते में लड़की वालों को किसी तरह की समस्या नजर नहीं आ रही थी।
दुल्हन को भेजा तलाक का नोटिस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुल्हन की बहन इयान ने मीडिया से कहा, ‘मैं ये सब जानकर हैरान थी। क्योंकि दोनों के बीच अब तक सबकुछ ठीक ही चल रहा था। लेकिन अचानक लिए गए उनके इस फैसले ने मुझे चौंका दिया है। परिवार को अबाह सरना से कोई परेशानी नहीं थी। हालांकि, अबाह के परिवार वालों की तरफ से इस शादी को लेकर कुछ समस्या जरूर थी।’

शादी से पहले गर्भवती होने का आरोप लगाया 
दुल्हन पर आरोप लगाया गया कि वह शादी से पहले गर्भवती थी, जिसकी वजह से 70 वर्षीय अबाह ने उससे अलग होने का फैसला किया है। हालांकि, नोनी की बहन ने इस आरोप को पूरी तरह से झूठा और गलत बताया है। कहा, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।

दहेज देने का भी है मामला
कहा जा रहा है कि अबाह सरना ने शादी के वक्त दुल्हन के लिए 50 हजार रुपये, मोटरसाइकिल और गद्दे आदि भी भेजे थे। वहीं रिपोर्ट्स में कहा गया कि नोनी नविता के परिवार वालों की तरफ से भी शादी में दहेज की मोटी रकम दी गई थी।  

Back to top button