उत्तराखंड के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार में हुआ डबल मर्डर, मां-बेटी का गला काटा

उत्तराखंड के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार गोविंदघाट में डबल मर्डर की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। दरअसल, हेमकुंड की यात्रा में आए मां और बेटी गोविंदघाट स्थित एक होटल में मृत पाए गए।

पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मां और बेटी की गला रेतकर हत्या की गई है। हत्या के पीछे किसी अपने का ही हाथ बताया जा रहा है।
यह भी बताया जा रहा है कि हत्यारोपी उनके साथ रात में होटल में ही मौजूद था। हत्यारोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार है।
उधर, पुलिस अधिकारी अभी किसी तरह का कोई बयान नहीं दे रहे हैं। मामले में जांच चल रही है। हरकत में आई पुलिस टीम बदरीनाथ हाइवे पर जगह जगह चेकिंग कर रही है।





