7,200 रुपये के बम्पर छूट पर मिल रहा Nokia का यह बेहतरीन फ़ोन

HMD Global ने कुछ ही दिन पहले भारतीय बाजार में Nokia 2.3 हैंडसेट लॉन्च किया था। इस फोन की कीमत 8,100 रुपये है। लॉन्च के समय इस फोन के साथ कुछ ऑफर्स की जानकारी भी दी गई थी। इस फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से खरीदा जा सकेगा। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो इसे आज से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन की खासियतों की बात करें यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई और 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।

Nokia 2.3 की कीमत और ऑफर्स: जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया इसकी कीमत 8,100 रुपये है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स के साथ-साथ Croma, Reliance, Sangeetha, Poorvika और Big C से भी खरीदा जा सकेगा। ऑफर्स की बात करें तो इस फोन के साथ 1 साल की वारंटी दी जा रही है। यह वारंटी केवल हार्डवेयर डिफेक्ट पर ही वैध है। इसकी एसेसरीज पर 6 महीने की वारंटी उपलब्ध है। अगर जियो यूजर्स को मिलने वाले ऑफर्स पर गौर करें तो इन्हें 7,200 रुपये के बेनिफिट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। यह बेनिफिट 249 रुपये और 349 रुपये के रिचार्ज पर दिए जाएंगे। इसके अलावा अतिरिक्त 2,200 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: 5 हजार से भी कम में ख़रीदे ये जबरदस्त स्मार्टफोन्स
Nokia 2.3 के फीचर्स: इसमें 6.2 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720×1520 है। यह फोन स्टॉक एंड्रॉइड पाई पर काम करता है। कंपनी ने दावा किया है कि फोन को जल्द ही एंड्रॉइड 10 का अपग्रेड दिया जाएगा। यह फोन क्वाड-कोर मीडियाटेक हेलियो ए22 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।





