72 साल की इस दादी ने, 27 साल के लड़के से शादी

छह नाती-पोतों वाली एक महिला इन दिनों सुर्खियों में है। 72 साल की इस दादी ने अपने से 45 साल छोटे लड़के से शादी कर ली है। वेमाउथ की रहने वासी एंजेला की 27 साल के सीजे न्वाचुक्वू फेसबुक पर दोस्ती हुई और तीन महीने बाद ही दोनों ने शादी का फैसला ले लिया। मजेदार बात तो ये है कि यह अनोखा कपल पहली बार शादी के दिन ही मिला था। नाइजीरिया में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे।
लेकिन शादी के बाद एंजेला का दिल तब टूट गया जब सीजे को शादी के बाद भी यूके का वीजा नहीं मिला। लेकिन एंजेला को यकीन है कि इस 4000 मील की दूरी का उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दोनों ने अप्रैल 2015 में की।
इसे भी पढ़े: 14 लाख हज यात्री हज के लिए पहुंचे सऊदी अरब
एंजेला एक रिटायर्ड टैक्सी ड्राइवर है और उसने 20 हजार पाउंड वीजा दिलवाने में ही खर्च कर दिए। लेकिन तीसरी बार प्रयास करने पर भी सीजे को वीजा नहीं मिला। यूके के वीजा अधिकारियों ने सीजे का वीजा बार-बार रिजेक्ट किया क्योंकि अधिकारी दोनों की आर्थिक हालत से संतुष्ट नहीं थे।





