पत्नी की इज्जत का सौदा 72 हजार में, खरीदार करता रहा दुष्कर्म

images (20)ग्वालियर। मध्यप्रदेश में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को बेचने का मामला सामने आया है। ग्वालियर के पुरानी छावनी निवासी रामनिवास राठौर ने पत्नी व पांच साल की बेटी का सौदा कर दिया। 

उसने दोनों को 72 हजार रुपए में बेच दिया। खरीदार उसी का एक दोस्त बताया जा रहा है। उसने महिला को दतिया में बंधक बनाकर रखा। उस पर आरोप है कि उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। 

पुलिस के मुताबिक महिला के पति रामनिवास राठौर तथा उसके दोस्त बादल उर्फ अवधेश जाटव तथा उसके साथी रमजानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस ने बताया कि रामनिवास मजदूरी करता है। उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। इस कारण दोनों में विवाद होता रहता था। 28 अप्रेल को भी दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। झगड़े में उसने बेटी को जमीन पर पटक दिया।

महिला बेटी को लेकर अस्पताल पहुंची। दूसरे दिन रामनिवास अपने साथियों को लेकर आया और उसने पत्नी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जब महिला को होश आया तो वह बादल के पास थी। 

उसने बादल पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। बादल ने उससे कहा कि रामनिवास ने उसे 72 हजार रुपए में बेच दिया।

महिला ने इस संबंध में अपने भाई को सूचना दी तो  उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने महिला व उसकी बेटी को बरामद कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि रामनिवास कई बार उस पर जानलेवा हमला कर चुका है। 

वह आदतन शराबी है और शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस ने जब रामनिवास से उसकी पत्नी व बेटी के बारे में पूछा तो वह इस मामले से अनजान दिखने की कोशिश करता रहा। उसने कहा कि वह खुद पत्नी व बच्ची को तलाश कर रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Back to top button