71 हजार रुपये है इस एक कटहल की कीमत, खरीदने नहीं ये काम करने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे है लोग

कटहल तो आपने बहुत देखे और खाये होंगे। आमतौर पर भारत के लगभग हर इलाके में यह आसानी से और सस्ता भी मिल जाता है। लेकिन इंडोनेशिया के एक सुपरमार्केट में एक कटहल की कीमत 71,135 रुपये रखी गई है। यही कारण है कि लोग इसे खरीदने के लिए नहीं बल्कि इसके साथ सेल्फी लेने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं।
इंडोनेशिया के लोगों की औसतन आमदनी 13,652 रुपये प्रति महीना है, लेकिन एक कटहल की कीमत 71 हजार रुपये रखी गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि इस कटहल को खरीदेगा कौन और आखिर इस कटहल में ऐसा क्या खास है कि इसकी कीमत इतनी रखी गई है?
दावा किया जा रहा है कि यह कटहल की सबसे दुर्लभ किस्म है। स्थानीय भाषा में इस फल को ‘जे-क्वीन’ कहा जाता है। इस फल को खोजने वाले ने दावा किया है कि कटहल की यह किस्म सिर्फ उन्हीं के पास है।
बताया जा रहा है कि तीन साल में एक बार ‘जे-क्वीन’ की फसल आती है और एक पेड़ पर 20 से ज्यादा कटहल नहीं लगते। स्वाद के मामले में यह फल बेहतरीन है, इसी कारण यह एशिया के कई हिस्सों में मशहूर है। मध्य जावा में पैदा होने वाले इस प्रजाति के फल को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
इस रोते हुए बच्चे की तस्वीर ने तबाह की हजारों लोगों की जिंदगी, वजह बेहद अजीब…
जानकारी के मुताबिक, पिछले सीजन में इस फल की पैदावार बहुत कम हुई थी, लेकिन एक नए उर्वरक के इस्तेमाल से इस बार इस फल की पैदावार खूब हुई है। कहा जाता है कि पकने पर इस फल की गंध बर्दाश्त से बाहर होती है। यही कारण है कि दक्षिणी-पूर्वी एशिया के कई देशों में हवाई अड्डों, सार्वजनिक यातायात और होटलों में इस कटहल को प्रतिबंधित किया गया है।





