OMG…70 साल बाद मिला ये परिवार वो भी FB से, बंटवारे के दौरान रह गया था पाकिस्तान में…

  • नवांशहर.1947 में पाकिस्तान में बिछुड़े परिवार को फेसबुक ने 70 साल बाद मिला दिया। जिला कचहरी में एडवोकेट तेजिंदर पाल सिंह काहलों ने बताया, उनके चाचा सुंदर सिंह बंटवारे के दौरान पाकिस्तान में ही छूट गए थे जबकि बाकी परिवार भारत आ गया। चाचा ने वहीं शादी कर ली।
     OMG...70 साल बाद मिला ये परिवार वो भी FB से, बंटवारे के दौरान रह गया था पाकिस्तान में...
    70 साल बाद अचानक कुछ दिन पहले उन्हें पाकिस्तान से एक फोन काॅल आई, बोली- आप साधू सिंह के लड़के हो। इस पर उन्होंने कहा-नहीं, वह उनके भाई सुविंदर सिंह का बेटा है। इतना सुनते ही मोबाइल पर बात करने वाली महिला ने कहा, वह पाकिस्तान से उसकी बुआ बोल रही है। इससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
    काहलों ने बताया, उनके पिता ने उन्हें 1947 में बंटवारे के दौरान उनके चाचा सुंदर सिंह के पाकिस्तान में ही रह जाने की बात बताई थी। उस समय चाचा की उम्र 40 थी। बाद में उनके चाचा सुंदर सिंह ने इस्लाम कबूल कर लिया और नाम दीन मोहम्मद रख लिया जबकि उनका परिवार 1950 में राहों में बस गया। बताया गया कि 1947 में नूरमहल से गए एक मुसलमान परिवार की लड़की शीरफा से उनकी शादी हो गई। दीन मोहम्मद उर्फ सुंदर सिंह के यहां दो बेटियां रिकावत बीबी काहलों तथा साजदा प्रवीन काहलों का जन्म हुआ। उनके चाचा की 1970 में मौत हो गई थी। जबकि, दोनों बहनों की शादी गांव सीहोवाल लाहौर में बाजवा परिवार में हो गई।

    ये भी पढ़ें:-  लड़कियों को रोते नहीं देख सकती ये कंपनी, किया ऐसा इंतजाम, देख उछल पड़ेंगे आप

    दीन मोहम्मद उर्फ सुंदर सिंह की बेटी रिकावत बीबी ने बताया, उसने 1970 में किसी तरह राहों में रह रहे परिवार का पता ढूंढ कर पत्र भेजा था, जिसका जवाब नहीं आया। दोनों बहनों ने बताया, उनके पिता दीन मोहम्मद अपने भाइयों को मिलने के लिए तड़पते रहे। फिर कुछ महीने पहले उनकी फेसबुक पर राहों के एक व्यक्ति से पहचान हुई तथा परिवार के बारे में जिक्र किया। राहों के इसी व्यक्ति ने उन्हें एडवोकेट तेजिंद्र काहलों का नंबर दिया तो दोनों परिवारों में बातचीत शुरू हुई। एडवोकेट काहलों ने बताया कि वह अपनी बुआ को मिलकर फूले नहीं समा रहे। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों में हफ्ते से रोजाना बातचीत होती है तथा अब उन्होंने मन बनाया है कि वह पाकिस्तान में जाकर उन दोनों को जल्द ही मिलकर आएंगे।
Back to top button