इस लड़की ने सुसाइड कर, नोट में बताई पूरे 7 महीने की आपबीती

मथुरा. यहां 7 महीने तक इंसाफ के लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के चक्कर काट रही एक लड़की ने शनिवार को जहर खा लिया। रवि‍वार को हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने मथुरा-अलवर रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम खुलवाया।
इस लड़की ने सुसाइड कर, नोट में बताई पूरे 7 महीने की आपबीती

7 महीने पहले हुई थी मां-बाप की हत्या

– अागरा के थाना हाइवे के अमर कॉलोनी में बीते 8 मार्च को एक घर में डकैती के बाद दंपती की हत्या कर दी गई थी।
– मामले के खुलासे और हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए मृतक की बेटी राखी ने अपने छोटे भाई-बहन के साथ भूख हड़ताल से लेकर प्रदर्शन भी किया। इसके बाद भी पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर सकी।
– बेटी राखी पि‍छले 7 महीने से पुलिस अौर प्रशासनि‍क अफसरों से न्याय की गुहार लगा रही थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
– परेशान होकर उसने शनिवार (7 अक्टूबर) देर रात जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां रवि‍वार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
– राखी की मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने शव को मथुरा-अलवर रोड पर रखकर जाम लगा दिया।
– मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशि‍श की, नहीं मानने पर हल्का बल प्रयोग कर जाम खुलवाया।

इसे भी देखें:- अभी अभी: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, इस दिवाली नहीं बिकेंगे पटाखे

सुसाइड नोट में लिखा दर्द

– राखी ने सुसाइड नोट में प‍िछले सात महीनों का दर्द बयां किया है। हालांकि, ये सुसाइड नोट पुलिस ने अपने पास रख लिया है। वहीं, जब कुछ मीडि‍याकर्मि‍यों ने नोट मांगा तो उनसे अभद्रता भी की गई।
– वहीं, सूत्रों की मानें तो सुसाइड नोट में लड़की ने पुलिस के खि‍लाफ लिखते हुए कहा कि वह 7 महीने से इंसाफ के लिए पुलिस और अधि‍कारियों के चक्कर काटते-काटते थक चुकी है। ऐसे में अब अात्महत्या की आखि‍री ऑप्शन है।
 
Back to top button