पटियाला. लगातार 6वीं बार और अब तक 10वीं बार माका ट्रॉफी जीतने पर पंजाबी यूनिवर्सिटी को सम्मानित किया गया। मंगलवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीसी को ट्रॉफी सौंपी। ट्रॉफी जीतने पर हायर एजुकेशन मिनिस्टर अरुणा चौधरी ने भी यूनिवर्सिटी को बधाई दी। इससे पहले राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पंजाबी यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. बीएस घुम्मण को मौलाना अब्दुल कलाम आजाद (माका ) ट्रॉफी दी।
बता दें यूनिवर्सिटी ने यह ट्राफी 10वीं बार हासिल की है। साथ ही पीयू के यह ट्रॉफी लगातार 6वीं बार मिली है। पंजाबी यूनिवर्सिटी ने इस बार पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को हराकर यह खिताब हासिल किया। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी तीसरे स्थान पर रही।
वीसी डॉ बीएस घुम्मन ने मीडिया सेंटर के डायरेक्टर प्रो. गुरमीत सिंह मान को बताया कि माका ट्राफी जीतने पर खेल डिपार्टमेंट का हौसला बढ़ा है। खिलाड़ियों को प्रेरणा मिली है। हमारे लिए चुनौतियों अब और अधिक हो गई है। हमें अपने खेल का स्तर और ऊंचा करना होगा। राष्ट्रपति भवन में डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. गुरदीप कौर रंधावा मौजूद रहीं।