6GB रैम के साथ मिड-रेंज के स्मार्टफोन हॉनर वी10 ने आते ही बाजार में लगाई आग, जानिए अन्य फीचर्स

टेक्‍नोडेस्‍क। स्‍मार्टफेन के हाईटेक फिचर्स में तब्‍दीलियों के चलते चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हॉनर ने नया हाईटेक फिचर्स वाला स्‍मार्टफोन लांच किया है। कंपनी ने इस फोन का नाम हॉनर वी10 रखा है। कंपनी के अनुसार इस फोन को आज चीन में लांच कर दिया गया है। मगर अन्‍य देशो में इसें 5 दिसंबर को लांच किया जायेगा।6GB रैम के साथ मिड-रेंज के स्मार्टफोन हॉनर वी10 ने आते ही बाजार में लगाई आग, जानिए अन्य फीचर्स

एडवांस फिचर्स

 

हॉनर वी10 स्‍मार्टफोन को ब्लैक, ऑरोरा ब्लू, गोल्ड और रेड कलर वेरिएंट में पेश किया है। बात अगर इस फोन के फिचर्स की जायें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है और इसमें 3750 एमएएच बैटरी शामिल की गई है। इस फोन की डिस्पले 5.99 इंच है, वहीं  प्रोसेसर ऑक्टा-कोर हुवावे किरिन 970, रियर कैमरा 16 MP व 20 MP, फ्रंट कैमरा 16 MP है।

स्‍मार्टफोन की कीमत

हॉनर वी10 की बाजार कीमत की बात करें तो हॉनर वी10 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के वेरिएंट की कीमत करीब 26,400 रुपए और 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की करीब 29,300 रुपए है।

ये भी पढ़ें: गुजरात में आज कई रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

 एक्‍स्‍ट्रा क्‍वालिटी

हॉनर वी10 में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। इसके अलावा 4जी वीओएलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई 80211 एसी, ब्लूटूथ 4.2, इन्फ्रारेड, जीपीस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है।

Back to top button