62 फीसदी तक डिस्काउंट दे रही हैं ये कंपनियां SAMSUNG, HONOR, OPPO और ASUS

इस त्यौहार के सीजन में छूट दिए जाने का एलान कई कंपनी कर चुकी है.बता दें कि मोबाइल कंपनियां अपने कई फ़ोन पर आकर्षक छूट दे रही है. हल ही में honor ने घोषणा करते हुए कहा था कि वह flipkart पर शुरू होने जा रही सेल में अपने कई फ़ोन पर बड़ा डिस्काउंट देगा. वहीं अब खबर है कि सैमसंग और asus भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गई है. मोबाइल हैंडसेट निर्माताओं ने आगामी 11 अक्टूबर से चार दिनों के लिए फ्लिपकार्ट पर शुरू हो रहे सेल के लिए अपने हैंडसेट की कीमत 62 प्रतिशत तक घटाने की घोषणा की है.

सैमसंग…

सैमसंग ने अपने हैंडसेट SAMSUNG GALAXY S8 पर 20,000 रुपए की छूट देने की घोषणा की है. फिलहाल इस स्मार्टफोन की कीमत 49,000 रुपए तय है. कंपनी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सैमसंग की फ्लैगशिप गैलेक्सी एस8 (64 जीबी) स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट के इस सेल में 29,990 रुपये में आपको मिलेगा. 

असुस भी देगा डिस्काउंट…

शानदार मोबाइल फोन निर्माता कंपनी असुस अपने हाल में पेश किए गए फोन पर 1,000 से 2,000 रुपये तक की छूट देगी. इसी तरह ओप्पो भी 2,000-4,000 रुपये तक की छूट देने जा रही है. कहा जा सकता है कि लागबहग हर कंपनी इस महासेल में शिरकत कर रही है. ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के सीनियर डायरेक्टर (मोबाइल) अयप्पन राजगोपाल से मिली जानकारी के मुताबिक, सस्ते स्मार्टफोन का सेगमेंट बिक्री में हमारा सबसे तेज बढ़ने वाला सेगमेंट है. पिछले कुछ समय में हमने 100 प्रतिशत ग्रोथ देखा है. उम्मीद है इस सेल में हम बिक्री का नया कीर्तिमान रचेंगे.

Back to top button