6 साल की बच्ची से ज्यादती पर पुलिस चुप, पिता बोला, बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है
बाड़मेर। शहर के जैसलमेर रोड स्थित एक प्रतिष्ठित सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छह वर्षीय बालिका के साथ ज्यादती की सूचना से सनसनी फैल गई। बच्ची का मेडिकल बोर्ड से मेडिकल कराया गया है। अब मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही दुष्कर्म के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी। बच्ची से ज्यादती की सूचना पर पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। देर रात तक स्कूल में मासूम से ज्यादती के मामले को लेकर स्कूल प्रशासन से पूछताछ और जांच की गई, लेकिन पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। बच्ची का पिता बोला, बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ है, लेकिन मुझे कानून पर पूरा भरोसा है।

जानिए पुलिस ने नहीं किया कंर्फम …
– एसपी ने दावा किया कि अभी तक ऐसी घटना को वे कंफर्म नहीं कर रहे हैं, लेकिन परिजनों का कहना है कि बालिका के साथ स्कूल में गलत काम हुआ है। मामले को संदिग्ध मान पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। इसको लेकर देर रात तक परिजनों की ओर से पुलिस को कोई रिपोर्ट नहीं दी गई।
यह है मामला
– जानकारी के अनुसार कक्षा दो में पढ़ने वाली छह साल की बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे शाम को शहर के निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद बच्ची के साथ कुछ गलत होने का अंदेशा जताया और पुलिस को सूचना दी।
– इस पर पुलिस पहुंची और उसको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इस संबंध में स्कूल के प्राचार्य को भी सूचना दी गई। इसके बाद कलेक्टर शिवप्रसाद मदान नकाते, एसपी डॉ. गगनदीप सिंगला, एएसपी रामेश्वर लाल मेघवाल सहित कई पुलिस अधिकारी स्कूल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की गई।
– रात तीन बजे तक एसपी-कलेक्टर सहित पुलिस की टीमें मामले की पड़ताल में जुटी रहीं। इस मामले को लेकर एसपी ने बताया कि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि बच्ची के साथ ज्यादती हुई है। इसको लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
– इस पर पुलिस पहुंची और उसको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इस संबंध में स्कूल के प्राचार्य को भी सूचना दी गई। इसके बाद कलेक्टर शिवप्रसाद मदान नकाते, एसपी डॉ. गगनदीप सिंगला, एएसपी रामेश्वर लाल मेघवाल सहित कई पुलिस अधिकारी स्कूल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की गई।
– रात तीन बजे तक एसपी-कलेक्टर सहित पुलिस की टीमें मामले की पड़ताल में जुटी रहीं। इस मामले को लेकर एसपी ने बताया कि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि बच्ची के साथ ज्यादती हुई है। इसको लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
इसे भी देखें:- अभी-अभी: पीएम मोदी ने महगाई को दिया जोरदार झटका, अब 32रुपए/लीटर सस्ता मिलेगा पेट्रोल
कलेक्टर-एसपी जिला अस्पताल पहुंचे, परिजनों और बच्ची से मिले
– देर रात कलेक्टर-एसपी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां बालिका के माता-पिता से मिले। परिजनों को आश्वस्त किया कि अगर कुछ गलत हुआ तो इंसाफ जरूर मिलेगा।
स्कूल में चार घंटे अधिकारियों की परेड, फुटेज खंगाले
– स्कूल में बालिका के साथ ज्यादती की आशंका पर एसपी, कलेक्टर, एएसपी, स्कूल प्राचार्य, पुलिस इंस्पेक्टर सहित कई अधिकारी चार घंटे तक परेड करते रहे। एसपी ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले और स्कूल स्टाफ से पूछताछ भी की।
– रात 10.30 बजे एसपी, 11.15 बजे कलेक्टर, 11.30 बजे एएसपी, 11.35 बजे सेना पुलिस स्कूल पहुंची। अलग-अलग पहलुओं को लेकर जानकारी जुटाई और पड़ताल की, लेकिन देर रात तक कोई भी अधिकारी पुष्टि करने से बचता रहा।
पिता बोला कानून पर पूरा भरोसा
– बच्ची के साथ ज्यादती की आशंका पर परिजन सकते में थे। बच्ची के पिता ने रोते हुए बताया कि बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ है, लेकिन मुझे कानून पर भरोसा है।
डाक्टर बोले यूरिन इंफेक्शन, ज्यादती के बारे में साधी चुप्पी
– डाक्टर इसे यूरिन इंफेक्शन बता रहे हैँ। डाक्टरों का कहना है कि यह सामान्य रोग है और किसी को भी हो सकता है। वे ज्यादती की बात से न तो इनकार कर रहे हैं और न ही पुष्टि। वे कह रहे हैं कि मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में ही इसके बारे में सामने आएगा।





