6 लुटेरों ने पिस्टलों के दम पर गैस एजेंसी में ऐसे दिन-दिहाड़े की लूट…
अमृतसर।दबुर्जी के पास गांव रामपुरा में छह नकाबपोश लुटेरों ने दिनदिहाड़े पिस्टलों के बल पर अलीशा गैस एजेंसी से 95,500 रुपए लूट लिए। पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगे, इसलिए जाते समय लुटेरों ने डीवीआर उठाया, फिर बाहर ले जाकर तोड़ने लगे। इसके बाद वह इसे साथ ही ले गए। एजेंसी के कैशियर छेहर्टा निवासी मनजीत सिंह ने बताया कि दोपहर 2.30 बजे का टाइम था। इसी बीच एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार बाहर आकर रुकी। इसमें से छह नकाबपोश उतरे और सीधा ही गैस एजेंसी के अंदर गए।

इससे पहले कि अंदर काम करने वाले मुलाजिम कुछ कर पाते, उन सभी ने पिस्तौलों दिखाकर उन्हें दूर रहने को कहा और सभी को एजेंसी के एक तरफ बिठा दिया। इसके बाद सीधा ही वह कैशियर के कमरे में गए और गल्ले को पेचकस से तोड़ा। गल्ले में पड़े 95.50 हजार रुपए निकाल लिए। पूरी एजेंसी में 12 हाईडेफिनेशन कैमरे लगे हैं। कैमरे से अपने आप को छिपाने के लिए उन्होंने डीवीआर को उठा लिया और बाहर ले जाकर तोड़ दिया। टूटे डीवीआर से भी कुछ रिकवर हो, इसलिए लुटेरे उसे भी साथ ले गए। मनजीत सिंह ने बताया कि वारदात करने वाले लुटेरे अधिक उम्र के नहीं थे और शरीर देख उनकी उम्र 30 से कम ही लग रही थी।
इसे भी देखें:- अभी-अभी: हुआ एक और बड़ा ट्रेन हादसा… यात्रियों में मचा हड़कंप
सफेद स्विफ्ट वाले लुटेरे पहले भी कई वारदातें कर चुके
उसइलाके में अधिकतर हुई वारदातों में स्विफ्ट कार का प्रयोग हुअा है। दबुर्जी चौक पर रिषभ ऑटोज के जीएम को गोली मार लूटने वाले भी सफेद स्विफ्ट कार में आए थे। सफेद स्विफ्ट कार के कारण पुलिस का शक एक बार फिर शुभम गैंग की तरफ जाने लगा है।
संयाेग से आज कैश कम था
मालिकराजेश मदान ने बताया कि इस इलाके में कई वारदातें हो चुकी हैं। वह हमेशा ही कर्मचारियों को सतर्क रहने को कहते थे। उन्होंने कुछ दिन पहले एसएचओ को भी यहां सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा था, लेकिन सोचा नहीं था कि ये घटना उनके साथ ही हो जाएगी। उनकी किस्मत है कि गैस एजेंसी में आज कैश कम था। नहीं को नुकसान काफी अधिक हो सकता था। कैशियर मनजीत सिंह।
1. मौकेपर जांच करते पुलिस अफसर। 2.एसएसपीपरमपाल सिंह गांधी ने जायजा लेने के बाद चश्मदीदों के अनुसार नकाबपोशों के स्कैच बनवाने के आदेश अफसरों को दिए। इस दौरान वहां काम करने वाले कर्मियों को पहले हुई वारदातों की वीडियो फुटेज भी दिखाई गईं, ताकि पुलिस के हाथ कुछ सुराग लग सके। 3.लुटेरोंकी ओर से खाली किया गया गल्ला।





