मैक्सिको के बाद 6.1 तीव्र भूकंप से हिला जापान

जापान में गुरुवार को रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. द इंडिपेंडेंट ने अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के हवाले से बताया कि कामिशी से लगभग 281 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में और फुकुशिमा से लगभग 321 मील दूर पूर्व में भूंकप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटके तड़के 2.37 बजे महसूस किए गए. भूकंप से अभी किसी तरह की क्षति की कोई खबर नहीं है. सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है.6.1 severe earthquake after Mexico

इसे भी पढ़े: उत्तर कोरिया ने जवाब में कहा, कुत्ते की तरह भौकतें है डोनाल्ड ट्रम्प!

इससे पहले मेक्सिको में मंगलवार को आए रिक्टर पैमाने पर 7.1 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 250 पार कर गई है. समाचार एजेंसी एफे ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को आए भूकंप से प्रभावित लोगों को चिकित्सीय सहायता एवं जरूरी सामानों की आपूर्ति की जा रही है. राष्ट्रपति एनरिक पेना नीटो ने मोरेलोस के जोजुटला के दौरे के दौरान कहा, शांति बनाए रखें. आज सबसे जरूरी यह है कि आपमें से कई लोगों सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जरूरतमंदों को तत्काल सेवाएं मुहैया कराना है, अधिकारियों ने भूकंप से हुई तबाही का विस्तृत सर्वेक्षण शुरू कर दिया है ताकि भूकंप में अपने घरों को खो चुके लोगों को सहायता उपलब्ध कराई जा सके.

Back to top button