6 साल पहले तांत्रिक बहला ले गया था लड़की को, पूर्व IG के फार्म हाउस से मिली

करनाल। करनाल में रविवार को हरियाणा पुलिस के पूर्व आईजी रणबीर शर्मा के फार्म हाउस से एक ऐसी लड़की को पुलिस ने बरामद किया है, जिसे लगभग 6 साल पहले एक तांत्रिक बहला-फुसलाकर ले गया था। लंबे समय से लड़की के परिजनों और तांत्रिक की कई बार कहासुनी भी हो चुकी है, वहीं कई बार पंचायत वगैरह भी हुई। फिलहाल पुलिस लड़की के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई कर रही है। पत्नी से झगड़ बैठा तांत्रिक तो उसी ने खोल दिया भेद…
6 साल पहले तांत्रिक बहला ले गया था लड़की को, पूर्व IG के फार्म हाउस से मिली
 
– पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की का परिवार पास के गांव साहजनपुर भ्याणा में रहता है। 21 जनवरी 2011 को जब वह 11वीं क्लास में पढ़ती थी तो उसे पास के गांव फूसगढ़ का रहने वाला सुरजीत नामक व्यक्ति स्कूल से बहला-फुसला ले गया था।
– लड़की के घरवालों ने घरौंडा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में शक हुआ कि लड़की को सुरजीत ही लेकर गया है तो कई बार उसके साथ पूछताछ व कहासुनी हुई, मगर वह हर बार कोई भी जानकारी होने से इनकार कर देता।
– इस मसले को लेकर कई बार पंचायत वगैरह भी हुई। इसी बीच सुरजीत ने लड़की को कोठियों आदि में काम करने लगा दिया और खुद भी न जाने कैसे लड़की को अपने काबू में रखे हुए था। बावजूद इसके बरसों से लड़की के परिजन लगातार शक करते रहे थे।
– शनिवार को अचानक सुरजीत का अपनी पत्नी आरती के साथ किसी बात पर झगड़ा हुआ तो आरती ने इसी बात से नाराज होकर उसका भेद खोल दिया। उसने लड़की के फूसगढ़ रोड पर लोगों के घरों में काम करने की जानकारी उसके परिजनाें को दे डाली।

यह भी पढ़े: एक्सीडेंट के बाद क्रेन से उठाई बस तो उसके नीचे निकली महिला की लाश, 24 यात्री घायल

पीछा कर रहे परिजन अंदर पहुंचे तो बुला ली पुलिस
– सूत्रों के मुताबिक सुराग मिलते ही लड़की के परिजन निगरानी बनाए हुए थे। इसी दौरान अगवा की गई लड़की पर उनकी नजर पड़ी, जो यहां पूर्व आईजी रणबीर शर्मा के फार्म हाउस में काम करने पहुंची थी।
– घरवाले उसके पीछे-पीछे शर्मा के फार्म हाउस में पहुंचे तो वहां से उन्हें निकाल दिया गया। इतना ही नहीं पूर्व आईजी ने पुलिस को भी बुला लिया और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सारे मामले से पर्दा उठ गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
– हालांकि इस बारे में पूर्व आईजी रणबीर शर्मा का कहना है कि उन्हें लड़की की असलियत पता चलते ही उन्होंने खुद पुलिस को बुलाकर उसे पुलिस के हवाले किया है।
 
तांत्रिक प्रवृत्ति का है 4 बच्चों का पिता सुरजीत
– इस बारे में थाना सदर करनाल के एसएचओ ललित कुमार ने बताया कि लड़की के परिजनों की शिकायत दर्ज करते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक की जांच में पता चला है कि लड़की को अगवा करने का आरोपी सुरजीत 4 बच्चों का पिता है। वह तांत्रिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। मामले की तह तक जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Back to top button