6 फरवरी को अमित शाह और सीएम योगी करेंगे बुलंदशहर का दौरा…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 फरवरी को बुलंदशहर का दौरा करेंगे जहां वह पार्टी के जिला कार्यालय का लोकार्पण करेंगे।
इस मौके पर अमित शाह मुख्य अतिथि और सीएम योगी बतौर विशिष्ट अतिथि पहुचेंगे। बुलंदशहर के गंगानगर में भाजपा का अत्याधुनिक पार्टी दफ्तर बनाया गया है। दोनों नेताओं का कार्यक्रम फाइनल हो चुका है।
दोनों नेता बुलंदशहर समेत यूपी के 51 जनपदों में बनाये गए पार्टी दफ्तरों का लोकार्पण करेंगे। दोनों नेता यहां 6 फरवरी को आएंगे जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ता और प्रशासन तैयारी में जुटा। भाजपा जिला अध्यक्ष ने इस बात की पुष्टि कर दी है।