6 नवम्बर 2019 का राशिफल

मेष राशिफल— आकस्मिक धनलाभ होने के योग बन रहे हैं। सकारात्मक ऊर्जा से युक्त रहने के कारण कठिन कार्य भी आसानी से पूरा कर लेंगे। व्यापार में नये रिश्ते बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में नवीनता आयेगी। आर्थिक मामलों में कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं। समाज में सम्मान और यश की वृद्धि होगी।राशिफल

वृषभ राशिफल— कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। अधिकारियों से मेलजोल बढेगा। व्यवसाय में नये अनुबंध हो सकते हैं। परिजनों और मित्रों के साथ किसी समारोह में शामिल होंगे। गैर सरकारी संगठनों में कार्यरत लोगों को अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशिफल— आज अपनी जीवनशैली में बदलाव ला सकते हैं। मस्तिष्क में उर्वरता रहेगी जिससे बौद्धिक कार्यों में काफी मदद मिलेगी। शंकालु प्रवृत्ति के कारण महत्वपूर्ण रिश्तों में दरार आ सकती है। मन शांत रखें और तय समय में काम पूरा करने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में कुछ विरोधी तैयार हो सकते हैं।

कर्क राशिफल— अड़ियल रवैया आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह को खारिज न करें। दांपत्य जीवन में समझदारी से व्यवहार करने की आवश्यकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। करीबी मित्रों से धोखा मिल सकता है।

सिंह राशिफल— जीवनसाथी के साथ शानदार समय व्यतीत करेंगे। धीमी गति से चलने वाले कार्यों में तेजी आयेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। व्यापारिक साझेदारों के साथ नोंक-झोंक हो सकती है। निवेश और संपत्ति के मामलों में लाभ होगा। आपकी बुद्धिमत्ता और योग्यता की प्रशंसा होगी।

कन्या राशिफल— नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। सामजिक कार्यों मे आज दिलचस्पी दिखा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को आज सफलता मिल सकती है। आपके विरोधियों के सारे षड्यंत्र असफल होंगे। कार्यविस्तार के लिए आपकी मेहनत रंग लायेगी।

तुला राशिफल— बौद्धिक चर्चाओं में भाग लेंगे। आज विचारों में उलझे हुए से रहेंगे। कला, संगीत और ललित कलाओं से जुड़े हुए लोगों को नये मौके मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को अध्ययन में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपको एक सकारात्मक व्यक्ति के रूप में मान्यता मिलेगी।

वृश्चिक राशिफल—  जरूरत से ज्यादा खर्च आपको कर्जे की तरफ मोड़ सकता है। मँहगे वस्त्राभूषणों में धन खर्च कर सकते हैं। किसी घटना के कारण मन विचलित सा रहेगा। जिन कार्यों में अडचनें आ रही हैं उसमें उलझने के बजाय धैर्यपूर्वक करने का प्रयास करें। मौसमी बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं।

धनु राशिफल— सभी कार्य उम्मीदों के अनुसार तय समय पर पूरे होंगे। ऑफिस में कार्यभार ज्यादा रहेगा, लेकिन आपको कोई असुविधा नहीं होगी। व्यवसायिक यात्राओं से प्रचूर लाभ मिलेगा। मीडिया या जनसंचार से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होने के योग हैं। मन धर्म और आध्यात्म की तरफ प्रवृत्त होगा।

मकर राशिफल— अपनी व्यस्त जीवनशैली के बीच आराम के लिए समय निकालें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। कोई करीबी व्यक्ति आपसे धन उधार माँग सकता है। आपकी बातों का लोग बुरा मान सकते हैं, इसलिये आज ‘कठोर सत्य’ बोलने से बचें। जीवनसाथी आज किसी कारण असंतुष्ट रहेगा।

कुम्भ राशिफल— परिवार में कुछ मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बितायेंगे। आज आपकी कार्यशैली में कुछ सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिलने से मन में उत्साह रहेगा। लंबित मुद्दों का आज निपटारा होगा।

मीन राशिफल— आज कार्यक्षेत्र में छल-कपट का शिकार हो सकते हैं। घरेलू जीवन भी ख़ास नहीं रहेगा। पाचन संबंधी विकारों के कारण परेशान रहेंगे। आय की अपेक्षाकृत धन खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। बिना किसी विशेष वजह से यात्रा न करें।

Back to top button