6 घंटे की तेज बारिश में तैरता दिखा चंडीगढ़…

चंडीगढ़.सोमवार को मॉनसून शहर पर मेहरबान हुआ तो पांच घंटे की बारिश में शहर पानी-पानी हो गया। सुबह 6.30 बजे बूंदाबांदी से दिन की शुरुआत हुई। सुबह 7.30 बजे बारिश तेज होने लगी। 8.30 बजे शहर में भारी बारिश हो रही थी। देखते ही देखते शहर की सड़कों, खासकर सदर्न सेक्टर्स पर पानी जमा हो गया।

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 13 साल में यह दूसरा मौका है जब अगस्त के महीने में इतनी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। सोमवार को शहर में 134 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे पहले 3 अगस्त 2004 को 241.6 एमएम बारिश हुई थी । पाल ने बताया कि सुबह 8.30 से 9.30 के बीच ही शहर में 80 एमएम बारिश हो गई। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। वहीं रविवार रात का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया।
जाम में फंसे सीएम मशक्कत के बाद निकला काफिला…
थोड़ी देर में भारी बारिश की क्या रही वजह:
मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के मुताबिक यह उच्च क्षमता का थंडर स्टॉर्म था। इसमें किसी क्षेत्र में ज्यादा तो किसी में कम तीव्रता वाली बारिश होती है। चूंकि दक्षिण पश्चिम मॉनसून पहाड़ों की ओर था, तापमान और नमी बढ़ने से बादल छा गए। इसके साथ ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी सक्रिय था। वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने मॉनसून को सपोर्ट किया और शहर में भारी बारिश हो गई। पाल के मुताबिक आमतौर पर इस तरह की बारिश की एडवांस में प्रीडिक्शन मुश्किल होता है। पाल ने बताया कि अब विभाग डॉप्लर राडार और सेटेलाइट की मदद से एसएमएस और एफएम रेडियाे पर अलर्ट जारी करेगा।
1200 गाड़़ियां बंद हुईं, जाम में फंसे पंजाब के सीएम…
– डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की बेसमेंट में घुसा पानी, दिनभर बिजली भी बंद रही, काम ठप
शहर में हुई भारी बारिश के कारण डिस्ट्रिक्ट कोर्ट सेक्टर-43 में भी कामकाज नहीं हो सका। कोर्ट की बेसमेंट में भी पानी घुस गया, जिसे दिनभर निकालने की कोशिश चलती रही। वहीं, बारिश के कारण डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की बिजली भी गुल रही जिस कारण ज्यादातर केसों की सुनवाई नहीं हो सकी।
शहर में हुई भारी बारिश के कारण डिस्ट्रिक्ट कोर्ट सेक्टर-43 में भी कामकाज नहीं हो सका। कोर्ट की बेसमेंट में भी पानी घुस गया, जिसे दिनभर निकालने की कोशिश चलती रही। वहीं, बारिश के कारण डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की बिजली भी गुल रही जिस कारण ज्यादातर केसों की सुनवाई नहीं हो सकी।
आधा घंटा फंसे रहे कैप्टन…
ट्रैफिक जाम में सेक्टर 37-38-40-41 राउंड अबाउट पर आधा घंटा पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की गाड़ियों का काफिला भी फंस गया। पुलिस ने काफी मशक्कत करके गाड़ियों को निकाला।
-पीजीआई कैंटीन का ये हाल हो गया बारिश के बाद
बारिश के बाद पीजीआई कैंटीन का ये हाल था। यह पीजीआई की मेन कैंटीन है। यह कैंटीन ढलान पर है और पानी पीछे ऑफिस की तरफ से आया। पानी निकालने का यहां कोई इंतजाम नहीं था। घंटों ऐसे हालात बने रहे। इस दौरान यहां न तीमारदार नजर आए, न ही स्टाफ।
जब पानी में फंस जाए गाड़ी तो…
व्हील्स के ऊपर पानी क्रॉस होने लगे तो तुरंत इंजन को बंद कर दें…
स्वामी ऑटोमोबाइल्स के प्रदीप मित्तल कहते हैं- मैं वर्षों से चंडीगढ़ में हूं, ऐसी बारिश पहले नहीं देखी। करीब 1200 गाड़ियों के इंजन सीज होने का पता चला है। जब भी गाड़ी के व्हील्स के ऊपर पानी क्रॉस होने लगे तो तुरंत गाड़ी को बंद कर देना चाहिए। ऐसे में जिस तरह कपड़ों की ड्राय क्लीनिंग होती है वैसे ही गाड़ी की भी ड्राय क्लीनिंग करवाने के बाद गाड़ी स्टार्ट करना चाहिए। टोयोटा ने भी सोमवार को ऐसी एडवाइजरी जारी की। गाड़ी के सीज होने उसका इंजन की रिपेयर होती है। इस पर 30 से 70 हजार रुपए के बीच खर्च आता है।
ये भी पढ़ें:- छात्रसंघ चुनाव में आया ये नया बड़ा मोड़ एक विवि से यूजी, दूसरे से पीजी करते हुए लड़ सकेंगे…
इन रोड और राउंड अबाउट पर खड़ा हुआ पानी, रुकी सैकड़ों गाड़ियां
सोमवार को ढाई घंटे की बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भरा रहा। सेक्टर 25-14, 15-24 राउंड अबाउट, भास्कर राउंड अबाउट सेक्टर 38-37, 24-25, बस स्टैंड राउंड अबाउट सेक्टर 21-22, 17-18, पिकाडली राउंड अबाउट 21-22, 24-35, मलेरिया राउंड अबाउट सेक्टर 18-19, 20-21, सेक्टर 19- 27, 20-30, सेक्टर 32-33, 28-30 के राउंड अबाउट, सेक्टर 36-37, 24-23 राउंड अबाउट, सेक्टर 17 -16, 22-23, राउंड अबाउट, सेक्टर 37-36, 41-42 राउंड अबाउट पर पानी भरा रहा। वहीं सेक्टर 17/22, 14-15, 14-25, 24-25, 37-38, 36-37, 42-42, 41-42, 46-45 की वी थ्री रोड पर पानी भरकर चला।





