बिहार के समस्तीपुर में यूको बैंक से दिनदहाड़े 52 लाख की लूट

समस्तीपुर। शहर के गाेला रोड स्थित यूको बैंक में अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर 52 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह बैंक खुलते ही 10 की संख्या में अपराधियों ने बैंक में धावा बाेल दिया।बिहार के समस्तीपुर में यूको बैंक से दिनदहाड़े 52 लाख की लूट

बैंक में घुसते ही अपराधियों ने सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क खींच लिया और उसके बाद बैंक कर्मियों के साथ मारपीट की। बैंक कर्मी और ग्राहकों को पिस्टल का भय दिखाया जिससे सभी डर गए। इसके बाद चार अपराधी बैंक के भीतर घुसे और तीन अपराधी गेट पर ही खड़े रहे, वहीं तीन अपराधी बाहर मोर्चा संभाल रहे थे।

इस दौरान हथियार बंद अपराधियों ने 52 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी, डीएसपी सहित कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले छानबीन कर रहे हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

 
Back to top button