5000mAh बैटरी और बहुत सी खासियत के साथ Vivo लॉन्च करने जा रहा है ये शानदार फ़ोन

चाईनीज स्मार्टफोन वीवो (Vivo) बहुत जल्द भारतीय बाजार में Z-series स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. फिलहाल, तारीख को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं है. पिछले दिनों कंपनी ने चीन में Vivo Z5x स्मार्टफोन लॉन्च किया था. इस फोन में पंच होल डिस्प्ले दिया गया है. ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और इसकी बैटरी 5000 mAh की है. इसके अलावा रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर फीचर भी दिया गया है.
स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 710 processor लगा हुआ है जो एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करता है. 6.53 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है. इसमें 8जीबी रैम लगी है. 16MP+8MP+2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. सेल्फी कैमरा 16MP का है. स्मार्टफोन की इंटर्नल मेमोरी 128जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी की मदद से 256 तक बढ़ाई जा सकती है.
Samsung Galaxy A70s जल्द करेगा लॉन्च, इसकी खासियत लोगों को…
कीमत
चीन में Vivo Z5x की शुरुआती कीमत 14400 रुपये है. स्मार्टफोन के चार वेरिएंट को उतारा गया है. 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 14400 रुपये, 6GB+64GB वेरिएंट की कीमत 15400 रुपये, 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 17400 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 20500 रुपये है. यह औरोरा, एक्स्ट्रीम नाइट ब्लैक और फैंटम ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.





