जल्दी करें! पांच हजार से भी कम की किस्त पर मिल रही हैं ये 5 कार

त्यौहारों के सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग के अलावा और जगहों पर भी ऑफर्स मिल रहे हैं। आज हम उन कारों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो कि 5,000 रुपये महीने से भी कम की किस्त में आप खरीद सकते हैं। यह कारें नामी कंपनियों की हैं। आप अपनी जरूरतों को देखते हुए इनमें से कोई भी कार खरीद सकते हैं। आईये जानते हैं इन कारों के बारे में।
भारत की नंबर वन कार बनाने वाली कंपनी मारूति सुजुकी की यह सबसे पसंदीदा कार है। यह कंपनी की सबसे छोटी कार है। इस कार की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 3.26 लाख रुपये है। इस कार को खरीदने के लिए करीब 1 लाख रुपये की डाउनपेमेंट देनी होगी। इसके लिए 5 साल तक 4,719 रुपये महीने देने होंगे। मतलब 60 किस्त देनी होंगी।
साउथ कोरिया की कंपनी की इस कार की कीमत 3.24 लाख रुपये है। इसके लिए भी करीब 1 लाख रुपये की डाउनपेमेंट देनी होगी। इसके बाद बचा हुआ पैसा 5 साल में देना है। इसके लिए 4,677 रुपये महीने की किस्त देनी होगी। मतलब आपको 60 महीने तक ईएमआई देनी होगी।
भारतीय कार कंपनी टाटा की यह कॉम्पेक्ट कार है। यह काफी पॉप्युलर भी है। इसे टाटा ने अपने पुराने लुक से हटातक एक नया लुक दिया है। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 3.24 लाख रुपये है। इसके लिए भी करीब 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करनी होगी। इसके लिए 4,677 रुपये महीने की 60 किस्त देनी होंगी। इस कार पर स्टेट बैंक की स्कीम चल रही है। इसके लिए स्टेट बैंक 9.25 फीसदी की ब्याज दर पर लोन दे रही है।
इस कार की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 2.65 लाख रुपये है। 80,000 रुपये की डाउन पेमेंट देकर इसे 84 महीने के लिए फाइनैंस कराया जा सकता है। इसके लिए 2,999 रुपये की 84 किस्त देनी होंगी।
इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 2.41 लाख रुपये है। इसे 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देकर खरीद सकते हैं। इसके बाद बाकी पैसे 60 किस्तों में दे सकते हैं। इसके लिए हर महीने 3,141 रुपये की किस्त देनी होगी।





