500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में दो युवकों की मौत

हिमाचल प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक कार 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात हुई, लेकिन पता रविवार सुबह लगा।
राजगढ़ नौहराधार सड़क पर एक कार शनिवार रात को कंडा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसका रविवार सुबह लोगों को पता चला। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों युवक ग्राम पंचायत छोगटाली के बताए जा रहे हैं।

हादसे में मारे गए युवकों की पहचना साहिल (23) पुत्र रणदेव निवासी छोग और विवेक (24) पुत्र धर्मपाल निवासी कंडा के रूप में हुई है। हादसे में मारे गए युवकों के शव खाई से बाहर निकालने के लिए लोगों की भीड़ जुटी है।

जानकारी मिली है कि कार बेकाबू होकर लगभग 500 फीट गहरी खाई में गिरी थी। दोनों युवक नोहराधार में गाड़ी ठीक करने के बाद वापस छोग टाली लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

Back to top button