निकालना है 2000 से ज्यादा तो अपनायें यह तरीका, 500 और 1000 के नोट हैं बंद

केंद्र सरकार द्वारा मंगलवार मध्‍यरात्री से देशभर में 500 और 1000 रुपए के नोटों का चलन बंद कर दिया गया है। इसके बाद से लोगों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच हम आपको बताते हैं कि कैसे, कब और कहां आप अपने पास रखे पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट बदल और जमा कर पाएंगे। इसके साथ किन जगहों पर आपके पुराने नोट चलेंगे और किन जगहों पर इन्‍हें कोई नहीं लेगा। खास बात यह है कि बैंक से ग्राहक एक दिन में अधिकतक 10 हजार रुपए निकाल सकेंगे।2016-11-08_currency-scrapped

इस तरह हो सकेगी जमा और निकासी

नए नोट 10 नवंबर से उपलब्‍ध हो जाएंगे और इन्‍हें निकालने के लिए ग्राहक बैंक और एटीएम दोनों की मदद ले सकता है। जहां एटीएम से 18 नवंबर तक एक दि में केवल 2 हजार रुपए की निकासी हो सकेगी वहीं 19 नवंबर से यह रकम बढ़कर 4 हजार रुपए हो जाएगी। इसके अलावा अगर ग्राहक को ज्‍यादा रकम निकालनी है तो उसे बैंक जाकर चेक या स्लिप भरना होगी जिसके माध्‍यम से वो एक दिन में अधिकतक 10 हजार और हफ्ते में 20 हजार रुपए निकाल सकेगा।

एक्‍सचेंज
वित्‍त मंत्रालय के द्वारा जारी प्रेस नोट में दी गई जानकारी के अनुसार पुराने नोटों के बदलने के लिए लोगों के पास 30 दिसंबर तक का समय है। हालांकि इसके बाद वो इन्‍हें 31 मार्च तक भी जमा कर सकेंगे लेकिन केवल आरबीआई के स्‍पेसिफिक ऑफिसों में। पुराने नोटों को नए से बदलने की सीमा 4000 रुपए रहेगी ग्राहक इससे ज्‍यादा नगद एक्‍सचेंज नहीं कर पाएगा। यह एक्‍सचेंज बैंक और पोस्‍ट ऑफिस में हो सकेगा जिसके लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट और पैन कार्ड की जरूरत होगी।

जमा 

पुराने नोट जमा करने के लिए वैसे तो 30 दिसंबर तक की तारीख दी गई है लेकिन ग्राहक इसके बाद भी 31 मार्च तक यह नोट जमा कर पाएंगे। 30 दिसंबर तक पुराने नोट बैंक और पोस्‍ट ऑफिस पर जमहा होंगे जहां आपका खाता होना जरूरी है। इस रकम की कोई सीमा नहीं होगी। वहीं इसके बाद 31 मार्च तक ग्राहक रिजर्व बैंक के अधिकृत दफ्तरों में पुराने नोट जमा कर पाएंगे जिसके लिए आईडी प्रूफ की जरूरत होगी साथ ही एक घोषणपत्र भी देना होगा।

शॉपिंग 

अगर आप खरीदारी करने जा रहे हैं तो 8 नवंबर के बाद पुराने नोट कहीं भी नहीं लिए जाएंगे वहीं 10 नवंबर से नए नोट जारी होने के बाद इनकी मदद से आप कहीं भी और कितने की भी खरीदी कर सकेंगे।

पेमेंट 

किसी को पेमेंट करना हो तो 8 नवंबर के बाद पुराने नोटों की कोई कीमत नहीं रहेगी जबकि 10 नवंबर से आप नए नोट का उपयोग करते हुए हर तरह का पेमेंट कर सकेंगे। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, डीडी, ऑनलाइन बैंकिंग और ई-बैंकिंग के माध्‍यम से भी आप बिना किसी रुकावट के लेन-देन कर सकेंगे।

 

Back to top button