सिर्फ आज इन जगहों पर चलेंगें 500 रुपए के पुराने नोट

नई दिल्ली : अगर आपके पास अब तक 500 रुपये का पुराना नोट है तो आपके पास उसे खर्च करने का आज का ही दिन बचा है क्योंकि आज के बाद आपके पास उसे बैंक में जमा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा. दरअसल आज मध्यरात्रि से 500 रुपये के पुराने नोट कहीं भी मान्य नहीं होंगे.

अभी-अभी: मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, जनधन खाते में आए 13 हजार रुपए

सिर्फ आज इन जगहों पर चलेंगें 500 रुपए के पुराने नोट

सिर्फ आज चलेंगें 500 रुपए के पुराने नोट

गौरतलब है कि 1000 के नोट पहले ही बंद हो चुके है, जबकि जनता को राहत के रूप में 15 दिसंबर तक सरकारी अस्पताल, मेडिकल स्‍टोर, पेट्रोल पंप, बिजली-पानी बिल, ट्रेन, हवाई जहाज और मेट्रो टिकट, रेलवे कैटरिंग और स्मारकों के टिकट, दूध केंद्र, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, शवदाह गृह और कब्रिस्तान, स्थानीय निकायों के पेंडिंग बिल या टैक्स, कोर्ट फीस और सहकारी स्टोर पर बंद हो चुके 500 रुपए के पुराने नोट स्वीकार करने की छूट दी गई थी, लेकिन आज से यह छूट भी खत्म हो जाएगी.

पकड़ा गया आरबीआई का ये बड़ा अफसर, तीस फीसद कमीशन पर करता था काला धन सफेद…

हालाँकि आज से चलन से बाहर हो जाने के बाद भी 500 के पुराने नोट अगले साल 31 मार्च तक बदले जा सकेंगे. इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से संपर्क करना होगा. वहीं 30 दिसंबर तक इसे अपने बैंक खाते में जमा करवाने का भी विकल्प खुला हुआ है. इस बारे में वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांता दास ने ट्वीट करते बताया कि सरकार इस नोट को चलाने की मियाद में कोई इजाफा नहीं करने जा रही है.

अभी-अभी: आरबीआई का सभी बैंको को कड़ा निर्देश, 8 नवंबर के बाद…

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने 8 नवंबर को नोटबंदी लागू करने के बाद पहले पुरानी 500 और 1000 रुपये ने नोट को इस्तेमाल करने के लिए 72 घटें का समय दिया था, लेकिन बाद में इसे बढ़ाते हुए आखिरी बार 15 दिसंबर की तारीख तय कर दी थी.
इन जगहों पर 500 रुपए के नोट चलाने की है आखिरी तारीख

  • > सरकारी अस्पतालों और दवा की दुकानों पर।
  • > एलपीजी के सिलेंडर लेने पर।
  • > रेलवे टिकट और कैटरिंग में।
  • > कंज्यूमर को-ऑपरेटिव स्टोरों पर।
  • यहां भी आज आप चला सकते हैं 500 के नोट
  • 500 के पुराने नोट
  • > सरकार द्वारा अधिकृत दूध सेंटरों पर।
  • > राज्य बसों में सफर के दौरान टिकट लेने के दौरान।
  • > श्मशान घाटों पर।
  • > मेट्रो में।
  • > पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित स्मारक की एंट्री का टिकट लेने पर।
  • > यूटिलिटी चार्जेज जैसे पानी, बिजली का बिल।
  • > कोर्ट फीस के तौर पर पुराने नोट मान्य।
  • > केंद्र सरकार, राज्य सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में 2,000 रुपए प्रति छात्र तक स्कूल फीस दी जा सकती है।
    > 500 रुपये का प्री-पेड टॉप-अप रीचार्ज करवाया जा सकता है।
Back to top button