मुजफ्फरनगर: एनकाउंटर में ढेर हुआ 50 हजार का ईनामी बदमाश फुरकान, दो साथी अरेस्ट

मुजफ्फरनगर. रविवार देर रात बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बदमाश फुरकान मारा गिराया है। वहीं, बदमाशों की गोली से एक सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुजफ्फरनगर: एनकाउंटर में ढेर हुआ 50 हजार का ईनामी बदमाश फुरकान, दो साथी अरेस्ट

50 हजार रुपये का इनामी था बदमाश

-पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश फुरकान को 4 गोलियां लगी, जिसकी वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई।
-मुठभेड़ उस समय हुई जब बुढ़ाना पुलिस को बदमाशों के आने की खबर मिली, पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर बदमाशों को चेकिंग के दौरान रोकने की कोशिश की। उस वक्त बाइक सवार तीन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की जिसमें 50 हजार के ईनामी बदमाश को फुरकान को मार गिराया। इस दौरान फुरकान के दोनों साथी मौेके से फरार हो गए।

पुलिस की गिरफ्त में फरार बदमाश

-मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागे बदमाश वहां से 15 किलोमीटर की दूरी पर ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके थे। बदमाशों ने पुलिस को आता देखा, तब उस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की तरफ से हुई जवाबी फायरिंग में दोनोंं बदमाश घायल हो गए, जिसे बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। फिलहाल घायल बदमाशों को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
– जिन दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। उसमें एक का नाम अनीश है, जो शामली जिले के तीतरवाड़ा का रहने वाला है। दूसरा बदमाश 25 हजार का ईनामी बदमाश राहुल सिंह है। ये बहादुरगढ़ हरियाणा का रहने वाला है।

फुरकान के खिलाफ दर्ज थे कई मामले

-पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए 50 हजार के इनामी बदमाश फुरकान के खिलाफ शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बागपत में 3 दर्जन से अधिक लूट और डकैती के मुकदमे दर्ज थे।

इसे भी देखें:- बीजेपी को दिया जोरदार झटका, इसलिए निखिल सवानी ने 15 दिनों में ही छोड़ी पार्टी

दो पुलिसकर्मी भी घायल

-वहीं, इस मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर आदेश त्यागी और पुलिस कांस्टेबल हरवेंद्र बदमाशों की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Back to top button