SUV कार में छिपाई 50 लाख की अफीम, स्मगलिंग का यह अनोखा तरीका देख पुलिस के भी उड़ गये होश!

जोधपुर. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोधपुर की टीम ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी एसयूवी में छुपाकर लाया जा रहा अफीम का 40 किलो दूध जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अफीम के दूध की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए बताई गई है। वर्ष 2014 के बाद से अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।SUV कार में छिपाई 50 लाख की अफीम, स्मगलिंग का यह अनोखा तरीका देख पुलिस के भी उड़ गये होश!

– एनसीबी जोधपुर के क्षेत्रीय निदेशक विजेंद्र सिंह ने बताया, कि विभाग की आेर से चलाई जा रही ‘ड्रग फ्री इंडिया’ मुहिम के दौरान मंगलवार को सूचना मिली, कि जोधपुर जिले के ग्रामीण इलाके में सक्रिय गिरोह बड़ी मात्रा में अफीम का दूध लेकर आने वाला है।

– पुख्ता जानकारी के आधार पर एक टीम किशनगढ़-अजमेर के बीच गेगल इलाके में पहुंची। यहां टीम ने एक संदिग्ध एसयूवी रोककर उसकी तलाशी ली, तो सामान्य जांच में कुछ नहीं मिला। टीम ने हार नहीं मानी और बारीकी से तलाशी लेते हुए एसयूवी के गेट पर लगे स्पीकर्स खोलकर उसके भीतरी खाली हिस्से को खंगाला, तो इनमें प्लास्टिक की थैलियों में भरा अफीम का दूध बरामद हुआ।

– इस पर एसयूवी में सवार बिलाड़ा के श्रवणराम, मंडोर इलाके में रहने वाले अर्जुनराम और ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें: धान के कम रेट पर भड़के किसान, 3 घंटे भोपाल-सागर हाईवे पर किया जमकर हंगामा

झारखंड से लेकर आए अफीम का दूध

एनसीबी के असिस्टेंट डायरेक्टर वीरेंद्र यादव के अनुसार तीनों तस्कर अफीम का 40 किलो दूध झारखंड से लेकर आए थे और जोधपुर के ग्रामीण इलाकों में अलग-अलग जगह सप्लाई करने वाले थे। एनसीबी की टीम अब तीनों से पूछताछ कर अफीम की सप्लाई और खरीद करने वाले नेटवर्क के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Back to top button