2.5 फीट के बैग में मिली 5 फीट की बॉडी, हत्या के बाद यूं मिली खून से सनी लाश

चंडीगढ़. बद्दी इंडस्ट्रियल एरिया के साथ बनी वर्धमान कॉलोनी के डस्टबिन के पास सुबह एक बैग में महिला की डेडबॉडी मिली। सफाई कर्मचारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और फॉरेंसिंक एक्सपर्ट की टीम ने डेडबॉडी को बैग से निकाला। लोगों ने उसकी पहचान वर्धमान कॉलोनी में रहने वाली निर्मला के रूप में की। पुलिस टीम उसके घर पहुंची, तो वहां ताला लगा था और निर्मला का पति फरार था।
2.5 फीट के बैग में मिली 5 फीट की बॉडी, हत्या के बाद यूं मिली खून से सनी लाश

लव अफेयर को लेकर है शक…

– निर्मला की लंबाई 5 फुट से थोड़ी ज्यादा होगी। उसे ढाई फुट लंबे, एक फुट चौड़े, डेढ़ फुट गहरे बैग में पैक किया गया, लेकिन बैग की जिप बंद नहीं हो पाई। 
– निर्मला के शरीर पर कहीं भी चोट का निशान नहीं है। जिस बैग में उसे पैक किया गया था उसमें से एक रस्सी मिली है, जिसके साथ कुछ बाल लगे हुए थे।
– पुलिस के मुताबिक मर्डर गुरुवार रात को हुआ है। शक है कि या तो उसके पति का कहीं अफेयर होगा या फिर निर्मला का।
– पुलिस ने निर्मला के घर की चैकिंग की, तो आधार कार्ड मिला, जिस पर यूपी के घर का एड्रेस था। 
– यूपी में पुलिस संपर्क नहीं कर पाई है। उसके यहां के घर से कोई मोबाइल नंबर भी नहीं मिला है। 
– पुलिस देर रात तक यह क्लीयर नहीं कर पाई कि वो पति के साथ रहती थी या किसी अन्य के साथ।
Back to top button