हमीरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 5 किसानों की मौत, आधा दर्जन से अधिक झुलसे
हमीरपुर.यूपी के हमीरपुर जिले में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से 5 किसानों की मौके पर मौत हो गई। आधा दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए। वहीं, एक दर्जन जानवरों की भी मौत हो गई। इसके अलावा शंकर जी मंदिर भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा है।

आगे पढ़िए पूरी घटना…
-रविवार को तेज बारिश शुरू हुई। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से 4 पुरुषों के साथ एक महिला की मौत हो गई।
-सुमेरपुर क्षेत्र के बरुआ गांव निवासी चन्द्रपाल (50) चने की खेत में जुताई कर रहा था। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने उसकी मौत हो गई।
-पचखुरा बुजुर्ग के कल्लू (40), पानकुंवर (50) पत्नी हरीराम प्रजापति खेतों में जानवर चरा रहे थे, तभी आकाशीय बिजली गिरी और दोनों की मौत हो गई।
-वहीं, कुरारा क्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी सोनू उर्फ करन सिंह यादव (27), जलालपुर क्षेत्र के हरसुंडी गांव निवासी बिहारीलाल कुशवाहा (55) खेतों में काम कर रहे थे। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौत हो गई।
-पानकुंवर की भाभी (55), बेवा मुगियां और शैलेन्द्र यादव (28) और अन्य लोग झुलस गए। तीनों का इलाज जारी है।
-वहीं, हरसुंडी में ज्ञान दर्जी, भौली हार में रामदुलारी (50) पत्नी गजराज निषाद, शीतलपुर गांव में नीम के पेड़ के नीचे खड़ी दुर्गा (15), छोटी बाई (45) बुरी तरह झुलस गईं।
-इसके अलावा मेड़ेलाल की तीन बकरियों की आकाशीय बिजली से मौत हो गई। वहीं बड़ागांव के सुखराम सिंह के तीन बैलों की मौत हो गई।
-पत्यौरा गांव के जयनारायण निषाद की एक गाय और राजकुमार प्रजापति का एक बैल, एक बकरी की मौत हो गई।
-पत्यौरा गांव के जयनारायण निषाद की एक गाय और राजकुमार प्रजापति का एक बैल, एक बकरी की मौत हो गई।
क्या कहते हैं अधिकारी
-अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल ने बताया, जिले में बारिश के साथ आकाशीय बिजली से कई लोगों की मौत की सूचना है।
-तहसीलदार और नायब तहसीलदार से जांच करा रहे हैं। मृतकों के पोस्टमॉर्टम के बाद मदद मुहैया कराई जाएगी।
-तहसीलदार और नायब तहसीलदार से जांच करा रहे हैं। मृतकों के पोस्टमॉर्टम के बाद मदद मुहैया कराई जाएगी।





