5 साल के इस बच्चे ने किया ऐसा कमाल, गिफ्ट में मिली मर्सिडीज कार

आजकल की लाइफस्टाइल में फिट रहने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। कुछ लोग रोज एक्सरसाइज करते हैं तो कुछ इससे दूर भागते हैं। लेकिन एक 5 साल के बच्चे ऐसा कमाल कर के दिखाया है कि आप सोच भी नहीं सकते।

इस बच्चे ने 50 या 100 नहीं बल्कि 4000 से ज्यादा पुश अप करके सभी को हैरान कर दिया है वो भी 2 घंटे 25 मिनट में। इस बच्चे का नाम राखीम कुरायव है जिसे बचपन से ही एक्सरसाइज करना पसंद है।

बच्चे ने 4,105 पुश अप कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस बच्चे की इस कामयाबी से खुश होकर रूसी सेना के लेफ्टिनेंट रमजान कद्दरोव ने बच्चे को मर्सिडीज कार तोहफे में दी है।

भारत के इस गांव में पत्नी के लिए खुद ग्राहक ढूंढ कर लाते हैं पति, फिर करवाते हैं…

रमजान ने कार देते हुए बच्चे से कहा कि इसे अपने पिता को ही चलाने देना तुम बस उनके साथ बैठना। क्योंकि तुम इस महंगी कार में चलना डिजर्व करते हो। बता दें कि कार की कीमत लगभग 26 लाख रुपये है।

Back to top button