5 बार सिंदूर डालने का दुल्हन ने बनाया Video, हो गया था धोखे का अंदाजा

नालंदा.बिहार के नालंदा जिले के एक प्रेमी जोड़े ने चोरी छिपे शादी की। शादी के बाद प्रेमी ने प्रेमिका के साथ सुहागरात मनाया फिर उसे छोड़ दिया। लड़की को प्रेमी से मिलने वाले धोखे का अंदाजा हो गया था। इसलिए उसने 5 बार सिंदूर डालने का वीडियो बना लिया। प्रेमिका अब पुलिस के पास जाकर इंसाफ दिलाने की गुहार लगा रही है। लड़की ने अपने गांव के लड़के से किया था प्यार…5 बार सिंदूर डालने का दुल्हन ने बनाया Video, हो गया था धोखे का अंदाजा

– मामला नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के एक गांव का है। लड़की अपने ही गांव के रवि कुमार से पिछले दो साल से प्यार कर रही थी।

– लड़की बार-बार प्रेमी को विवाह करने के लिए कहती थी, लेकिन हर बार वह कोई न कोई बहाना कर टाल देता था।

– पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों प्रेमी ने उसे अपने पास बुलाया और एक रूम में ले गया।
– रवि ने लड़की से कहा कि आज मैं तुमसे शादी करूंगा। वह चोरी छिपे शादी करने को तैयार न थी तब प्रेमी ने कहा कि अभी ऐसे ही शादी कर लो फिर बाद में धूमधाम से विवाह करेंगे।

ये भी पढ़ें: नन बैंकिंग कंपनी के हाथों ठगे गए लोगों ने किया हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

लड़की ने बनाया वीडियो
– चोरी छिपे शादी करने की बाद सुन लड़की को शक हुआ। उसने इस घटना का वीडियो बनाने का फैसला किया।
– लड़की ने अंधेरे रूम में टॉर्च जलाकर थोड़ी रोशनी की फिर मोबाइल फोन के कैमरे को चालू किया।
– लड़की ने फोन को इस प्रकार सेट किया कि सिंदूर डालते समय वीडियो बन जाए।
– इसके बाद लड़के ने लड़की की मांग में 5 बार सिंदूर लगाया। लड़की ने जब प्रेमी से अपने घर ले जाने की बात की तो उसने इंकार कर दिया।
– कुछ दिन बाद लड़की के घरवालों को बेटी की लव स्टोरी के बारे में पता चला। इसके बाद घर के लोग उसके साथ बुरा व्यवहार करने लगे।
– दूसरी ओर प्रेमी भी लड़की को अपने साथ रखने को तैयार न था। तंग आकर लड़की रविवार को गिरियक थाना पहुंची और पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
– थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि आरोप की जांच के बाद प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रवि को हिरासत में लिया गया है।

Back to top button