5 फुट की इस लड़की के बालों को देखकर आपको भी जलन होने लगेगी

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं और इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़की को इतने लंबे बालों के साथ दिखाया गया है जिसके बाल देखकर आपको भी जलन होने लगेगी. जी हाँ… जिस लड़की का वीडियो हम आपको बता रहे हैं उस के बालों को देखने के बाद आपको भी अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा. आमतौर भी किसी भी नॉर्मली लड़कियों के बाल इतने लंबे नहीं होते, लेकिन इस लड़की के बालों को देखिए कुछ ज्यादा ही लंबे हैं.
लम्बे बालों वाली इस लड़की का वीडियो ‘Feedy Video Beauty’ नामक फेसबुक पेज पर शेयर किया गया हैं. वैसे तो इस वीडियो को सितम्बर में पोस्ट किया गया था लेकिन ये इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक लाखो लोगों द्वारा देखा जा चुका हैं. लम्बे बालों वाली इस लड़की के वीडियो पर लोग तमाम तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हैरानी वाली बात तो ये है कि इस वीडियो पर अधिकतर लड़कियों ने कमेंट किए हैं जिनमें से ज्यादातर ने जलन भरे अंदाज में अपने कमेंट लिखे हैं.
हालांकि कुछ लड़कियां इसके बालों की तारीफ भी कर रहीं हैं. इस वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़की बैड पर खड़ी होकर अपने सिर के बालों की लंबाई दिखा रही है. वीडियो में देखकर अंदाजा इसका लगाया जा सकता है कि इस लड़की के बालों की लंबाई 5 फीट के आसपास हो सकती है. ये बैड के ऊपर सीधी खड़ी हैं और इसके बावजूद इस लड़की के बाल जमीन को छू रहे हैं. आप भी देखिये लम्बे बालों वाली इस लड़की का वीडियो.





