5 कैमरे के साथ न्यूयॉर्क में आज लॉन्च होगा LG V40 ThinQ स्मार्टफोन

दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी LG अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन LG V40 ThinQ को लॉन्च करने जा रही है. इस फोन को न्यूयॉर्क में आज LG Watch W7 के साथ पेश किया जाएगा. खबर है कि इस फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटप दिया जाएगा. वहीं फ्रंट में भी डुअल कैमरा होगा. मतलब कि इस फोन में कुल 5 कैमरे ​होंगे. जो आपकी फोटोग्राफी औैर सेल्फी के अनुभव को बेहतर बनाएंगे. फोन को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में 4 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा.

हालांकि, स्मार्टफोन के बारे में ये सारी जानकारी एक लीक रिपोर्ट के चलते पता चली है. फोन के पांचों कैमरे के बारे में हालांकि अभी ज्यादा कुछ पता नहीं चला है. खबरों के दावों पर यकीन करें तो फोन में 20 मेगापिक्सल, 16 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल के तीन कैमरे हैं. फ्रंट कैमरे में एक नया फीचर ये होगा कि इसमें 3D फेस रेकॉगनिशन को शामिल किया गया है.

कितना खास होगा LG V40 ThinQ आइए जानते हैं- इस फोन में 6.4 इंच की बड़ी pOLED डिस्प्ले दी जाएगी. फोन में स्क्रीन-बॉडी की रेशियो की बात करें तो यह 90 फीसदी है. फोन की स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा मिलेगी. लीकस्टार @evleaks के अनुसार LG अपनी V सीरीज के इस स्मार्टफोन में पहली बार टेलीफोटो लेंस का उपयोग करने जा रही है. LG V40 ThinQ में vertically ट्रिपल कैमरा दिया जाएगा, जो कि स्टैंडर्ड सेंसर के साथ वाइड एंगल लेंस से लैस होगा. फोन 6GB और 8GB RAM के ऑप्शन में उपलब्ध होगा. फोन में अलग से गूगल एसिसटेंट हार्डवेयर बटन दिया गया है.

Back to top button