5 नवम्बर 2019 का राशिफल..

मेष राशिफल— कारोबार में यश के साथ ही आर्थिक वृद्धि भी होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। नये व्यवसायिक सम्बन्ध विकसित होंगे। शाम तक कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। उच्च रक्तचाप के मरीजों को कुछ सावधान रहने की आवश्यकता है।राशिफल

वृषभ राशिफल— अपने व्यवहार से लोगों को चौंका सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखना आज बहुत जरूरी है। कार्यक्षेत्र में येन-केन प्रकारेण कार्य पूरा करने की प्रवृत्ति रहेगी। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिये दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। दूसरों की सलाह को खारिज करने के बजाय उस पर विचार करें।

मिथुन राशिफल— किसी नये कार्य मे पूँजी निवेश से नुकसान की आशंका है। सरकारी अधिकारियों को आज अपने बॉस से डाँट खानी पड़ सकती है। सम्पत्ति विवाद जन्म दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी थोड़ा तनाव बना रह सकता है।

कर्क राशिफल— कारोबार में विस्तार की योजना बना सकते हैं। शाम से पहले महत्वपूर्ण कार्य निपटा लें। प्रेम-सम्बन्धों में अनबन हो सकती है। सन्तान की पढ़ाई की चिन्ता रहेगी। किसी महिला मित्र के सहयोग से अटके कार्य पूरे होंगे।

सिंह राशिफल— आपके व्यवहार से कार्यक्षेत्र के सभी सहकर्मी प्रसन्न रहेंगे। यदि किसी तरह के होमलोन आदि के लिये प्रयास कर रहे हैं तो आज सफलता मिलेगी। कई रिश्तेदारों से भेंट होगी। शाम के समय जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपकी घरेलू आवश्यकतायें बढ़ने वाली है।

कन्या राशिफल— करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। छात्र अपने अध्ययन के प्रति गम्भीर और निष्ठावान रहेंगे। अपना आत्मविश्वास बनाये रखें। प्रेमीजन के साथ समय बिता सकते हैं। बुरे लोगों की संगत से दूर रहें, अन्यथा गम्भीर परिणाम भुगतने होंगे।

तुला राशिफल— आज आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिये, क्योंकि आज दिन थोड़ा सा भारी रहने वाला है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में काफी श्रम करना पड़ेगा। अहंकारी वृत्ति का त्याग करें अन्यथा पछताना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल—  युवाओं को नौकरी के लिये महत्वपूर्ण कार्यों को अमल में लाने की सम्भावना है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नये आर्थिक स्त्रोत बन सकते हैं। शाम के समय वाहन तेज गति से न चलायें।

धनु राशिफल— कार्यक्षेत्र में आपकी काबिलियत की प्रशंसा होगी। पिता के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो वक्त आपके साथ है। काफी दिनों से चल रहा तनाव समाप्त हो सकता है। परिवार में किसी व्यक्ति के साथ बहस हो सकती है।

मकर राशिफल— मन प्रफुल्लित रहने वाला है। सभी योजनाओं का सफल कार्यन्वन कर पायेंगे। आज धन दान करने से बचें। उच्चाधिकारियों से सम्पर्क विकसित होगा। आज किसी धार्मिक स्थल पर अवश्य जाना चाहिये।

कुम्भ राशिफल— अनावश्यक वक्त और ऊर्जा बर्बाद न करें। किसी के कहने से कार्य करने के बजाय स्वयं निर्णय लेवें। महत्वपूर्ण सामान गुम हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले लंबित हो सकते हैं। यात्रा में जाने के लिये समय शुभ नहीं है।

मीन राशिफल— समय पर समस्त कार्य सम्पन्न होंगे। दान-पुण्य करना आज हितकारी होगा। सन्तान की प्रगति देखकर प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी का स्वभाव कुछ चिड़चिड़ा हो सकता है। कारोबारी यात्राओं में इच्छानुसार लाभ प्राप्त करेंगे। ज्येष्ठ भाइयों के लिये समय उत्तम है।

Back to top button