ट्रैक्टर पार्ट्स कारोबारी के घर हुई चोरी, 48 तोले गहने और 80 हजार कैश की हुई चोरी

लुधियाना।डाबा के कबीर नगर में ट्रैक्टर पार्ट्स कारोबारी नरेश शर्मा के घर ताले तोड़कर चोरों ने 48 तोले सोने के गहने और 80 हजार कैश समेत कीमती चीजें चोरी कर ली। घटना के समय नरेश शर्मा अपने परिवार समेत साले के घर गए हुए थे। जब वापस आए तो घर के बाहर स्कूटर लेकर खड़े चोर उन्हें देखकर भाग निकले।
  ट्रैक्टर पार्ट्स कारोबारी के घर हुई चोरी, 48 तोले गहने और 80 हजार कैश की हुई चोरी
– घर पहुंचने पर उन्हें घटना का पता चला। चोरी हुए सामान में जेंट्स रिंग्स, लेडीज रिंग्स और किटी सेट भी शामिल है। नरेश के अनुसार चोर 16 लाख रुपए के करीब का सामान चुराकर ले गए हैं। थाना डाबा पुलिस ने कबीर नगर के रहने वाले नरेश शर्मा की शिकायत पर कार्रवाई की है।

इसे भी देखें:- अभी अभी: दीपावली पर मोदी सरकार देगी सबसे बड़ा तोहफा, आधी होंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें!

– जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता नरेश शर्मा ट्रैक्टर पार्ट्स बनाने का काम करते हैं और उनकी घर के पास ही फैक्ट्री है। नरेश ने बताया कि उनके परिवार को बंटवारा होने से उनके हिस्से में सोने के गहने भी आए थे।
– रविवार शाम करीब सात बजे नरेश उनका परिवार घर को ताले लगाकर साले के घर चले गए। इसी दौरान चोर घर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दे दिया। देर रात को नरेश वापस आए तो उनके घर के बाहर दो युवक स्कूटर लेकर खड़े थे। उनकी कार देखकर युवक वहां से भाग निकले।
Back to top button