देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 403 लोगों की मौत, 38,487 लोग हुए ठीक…

 देश में कोरोना महामारी की स्थिति में तेजी से सुधार जारी है। फिलहाल देश में कम कोरोना मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना के 30 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। इस दौरान 403 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 30,948 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश भर में 403 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। बीते 24 घंटे में 38,487 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इसको मिलाकर अब तक 3.16 करोड़ से अधिक लोग देश में कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

देश में कोरोना महामारी की स्थिति

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 30,948

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 38,487

बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 403

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3,24,24,234

अब तक ठीक हुए: 3,16,36,469

अब तक कुल मौतें: 4,34,367

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3,53,398

केरल में सबसे ज्यादा कोरोना मामले

केरल में शनिवार को 17,106 लोग संक्रमित पाए गए। 20,846 लोग ठीक हुए और 83 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 38.03 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 36.05 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,428 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.78 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

8 राज्यों में लाकडाउन

देश के 8 राज्यों में पूर्ण लाकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लाकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लाकडाउन

देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लाकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Back to top button