अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल की 4.93% लुढ़क कर 9.26 रुपये पर हुआ बंद, पढ़ें पूरी खबर..

अनिल अंबानी की कर्ज में डूबी कंपनी-रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रा, दोनों कंपनियों के निवेशकों की चांदी है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रा के शेयर की तगड़ी खरीदारी हुई। आइए जानते हैं कि किस शेयर का क्या है हाल: 

रिलायंस पावर: 16.80 +0.80 (+5.00%)
रिलायंस इंफ्रा: 147.10 +7.00 (+5.00%)

किन शेयरों में बिकवाली: बीते शुक्रवार को रिलायंस होम फाइनेंस के शेयर में बिकवाली का माहौल रहा। कंपनी का शेयर भाव 1.34% की गिरावट के साथ 3.68 रुपये पर ठहरा। रिलायंस कैपिटल की बात करें तो 4.93% लुढ़क कर 9.26 रुपये पर बंद हुआ। बता दें कि रिलायंस कैपिटल के बोलीदाताओं ने ऋणदाताओं और प्रशासकों के सामने कई कानूनी मुद्दों को उठाया है। मीडिया में इस खबर के आने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई ने कंपनी से जवाब मांगा है। कंपनी पर 20 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज है।

क्या है मामला: रिपोर्ट के मुताबिक हिंदुजा, टॉरेंट, ज्यूरिख और पिरामल जैसे बोलीदाताओं ने मुख्य रूप से रिलायंस कैपिटल की दो कंपनियों के मामले को उठाया है। ये कंपनियां- रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस जनरल इंश्योरेंस हैं। इनसे जुड़ी कानूनी जंग को लेकर बोलीदाता संकोच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button