4.5 तीव्र भूकंप से हिला अंडमान, नहीं हुई जानमाल की कोई हानि

भूकंप के तेज झटकों से आज (16 सितंबर) को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह  कांप उठा. भूकंर की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 मांपी गई है. भूकंप के झटके आज तड़के 4 बजकर आठ मिनट पर महसूस किए गए. अभी तक भूकंप से किसी तरह की कोई जान-माल की हानी की खबर नहीं मिली है.4.5 Earthquake Shake Andaman

बता दें कि इससे पहले 8 सितंबर को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गई थी. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, ‘भूकंप के झटके सुबह 8.21 बजे महसूस किए गए थे.

इसे भी पढ़े: पीएम मोदी के नेतृत्व में सही दिशा में देश: अमित शाह

आईएमडी के अनुसार, भूकंप मध्यम तीव्रता का था. यह निकोबार द्वीप समूह में 6.4 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 92.2 डिग्री पूर्वी देशांतर में महसूस किया गया था.

Back to top button