4-5 लाख खर्च कर लें पैथ लैब खोलने की फ्रेंचाइजी, ऐसे होगी कमाई

यदि आप बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम को हो सकती है. हेल्थकेयर बिज़नेस की बात करें तो ये लगातार बढ़ने वाला बिज़नेस है. इसी वजह से आजकल पैथ लैब खोलने की, मेडिसिन बिज़नेस खोलने की लोगों में होड़ बढ़ रही है. पैथ काइंड पैथ लैब फ्रेंचाइजी बिजनेस शुरू करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर लेकर आई है.
जिसमें आप महज 3 से 5 लाख रुपए के खर्च कर एक अच्छा बिजनेस खोल सकते हैं. बता दें कि यह पैथोलॉजी 1960 में खुली थी जो इस समय बिजनेस करने वाले लोगों को पूरा सपोर्ट कर रही है.
लैब खोलने से पहले करना होगा यह काम: पैथ काइंड पैथ लैब लैब खोलने से पहले आपको तकरीबन 150 से 300 वर्ग फुट साइज की दुकान किराए पर लेनी होगी. इसके बाद आपको पैथ काइंड पैथ लैब लैब का फ्रेंचाइजी लेने के लिए 3 से 5 लाख रुपए खर्च करने होंगे. बता दें कि यदि दुकान आपकी है तो आप इससे ज्यादा कर सकते हैं.
इन राज्यों में कर सकेंगे यह बिजनेस: इस बिजनेस को आप दिल्ली एनसीआर, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, असम, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में खोल सकते हैं.
फ्रेंचाइजी लेने के लिए ऐसे करें अप्लाई: पैथ काइंड पैथ लैब लैब का फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको पहले कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट https://www.lalpathlabs.com/partnerwithus पर जाना होगा. जहां आपको इसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी. इसके अलावा आप मेल भी कर सकते हैं.





