4.34 मिनट तक कुत्ते के साथ दरिंदगी, वीडियो हुई इंटरनेट पर वायरल…

मुनिरका में एक कुत्ते को बेरहमी से मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। 4 मिनट और 34 सेकेंड के इस वीडियो में तीन लोग कुत्ते को भारी पत्थर से मारते दिख रहे हैं। जानवर के मारने के बाद वे तीनों उन सभी जगहों पर पेपर डाल देते हैं, जहां खून फैला है। 15 अगस्त की सुबह दरिंदगी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी, जिसे देख एक युवती ने मामले की शिकायत वसंत विहार थाना पुलिस में की है। इस मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है।

अब पुलिस इन तीनों युवकों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है जो इस वीडियो में हैं। इस मामले में दक्षिणी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल का कहना है शिकायत के मद्देनजर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गुरुवार को केस दर्ज कर लिया गया है।
Back to top button