3D कैमरे के साथ 13 जुलाई को भारत में लॉन्च हो रहा है ZenFone AR

Asus ने पहली बार 8GB रैम वाला स्मार्टफोन ZenFone AR लॉन्च किया था. अब यह भारत आ रहा है. इसकी खासियत सिर्फ 8GB रैम ही नहीं है बल्कि इसमें गूगल टैंगो ऑग्मेंटेड रियलिटी का सपोर्ट भी दिया गया है. कंपनी ने इसके लिए मीडिया इन्वाइट भेजने शुरू किए हैं और यह 13 जुलाई को लॉन्च किया जाएग.

3D कैमरे के साथ 13 जुलाई को भारत में लॉन्च हो रहा है ZenFone AR

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, ऐसुस कंपनी का दावा है कि Zen Phone AR दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें 8GB रैम है. हालांकि अब इसके भारत लॉन्च से पहले OnePlus भारत में 8GB रैम वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली कंपनी बन गई है. हाल ही में कंपनी ने OnPlus 5 लॉन्च किया है.

3D कैमरा लेंस से क्या फायदा

एक आम फायदा यह है कि इससे ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए 3D शॉपिंग भी की जा सकती है . हालांकि इसके लिए शॉपिंग वेबसाइट को भी 3D सपोर्ट वाली होनी चाहिए. ऑग्मेंटेड रियलिटी कैमरा फीचर के जरिए यूजर्स असली सर्फेस पर वर्चुअल चीजें रख सकता है. अगर आपने पोकेमॉन गो खेला है या उसे समझते हैं तो यह कमोबेश वैसा ही होगा.

Asus ने दावा किया है कि गूगल पर ऑग्मेंटेड रियलिटी और वर्चुअल रियलिटी सपोर्ट वाले एक हजार ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर होंगे जिन्हें इस स्मार्टफोन में यूज किया जा सकेगा.

Asus के मुताबिक इस फोन में ओेवर हीटिंग को कम करने के लिए कूलिंग सिस्टम भी है. इस फोन में एक फीचर और है जो फोटो कोलाज और फोटो गैलरी में 360 डिग्री ऐप को सपोर्ट करता है.

टैंगो एक ऐसा फीचर जो बिना GPS सिग्नल के भी दुनिया में आपका सही लोकेशन बताता है. इससे 3D मैपिंग, नेविगेशन और वर्चुअल दुनिया में जाना आसान हो जाता है. जबकि डेड्रीम के जरिए आप VR हेडसेट से वर्चुअल दुनिया का अहसास कर सकते हैं.

इस स्मार्टफोन में 5.7-inch Super AMOLED QHD (2560×1440) रिज्योलुशन का डिस्प्ले देता है. फोन का मेन कैमरा 23 मेगापिक्सल सोनी IMX 318 सेंसर के साथ है, जबकि बाकी दो कैमरे मोशन ट्रैकिंग और डेप्थ सेंसिंग के तौर पर काम करेंगे.

एंड्रायड 7.0 नूगट बेस्ड Asus ZenFone AR में 256GB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट के साथ पेश किया गया था. वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB 2.0 Type-C पोर्ट, Bluetooth v4.2 और Wi-Fi 802.11ac मौजूद है. इसकी बैटरी 3300mAh की है.

Back to top button