36 साल की उम्र में 44 बच्चों को जन्म देने वाली इस महिला के बारे में जानकर, हिल जाओगे आप…

पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा की मरियम नाबटेंजी की उम्र इस वक्त 39 वर्ष है और अब तक वह 44 बच्चों को जन्म दे चुकी हैं। लेकिन अब मरियम नाबटेंजी और बच्चों को जन्म नहीं दे पाएंगे। सूत्रों के मुताबिक  डॉक्टरों ने उनके गर्भाशय को भीतर से काट दिया है। अब वह गर्भवती नहीं होंगी। मरियम की 12 साल की उम्र में शादी हो गई थी। शादी के 1 साल बाद उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद उन्होंने पांच बार जुड़वां बच्चों को, चार बार तीन-तीन बच्चों को और पांच बार चार-चार बच्चों को जन्म दिया।

तीन साल पहले मरियम को उनका पति छोड़कर चला गया। इसके बाद वह अपने जीवित 38 बच्चों के साथ गरीबी में रह रही हैं। जन्म के समय छह बच्चों की मौत हो गई थी। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक पति के चले जाने के बाद मरियम खुद ही अपने 38 बच्चों का पालन पोषण कर रही हैं। वह राजधानी कंपाला से 31 मील दूर कॉफी के खेतों से घिरे एक गांव में बेहद तंग और टीनों वाले घर में रहती हैं। छोटे-मोटे काम करके वह अपने बच्चों का पेट पाल रही हैं।

विमान को ब्रिज के नीचे से निकालने के लिए ट्रक ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख हो जाओगे पागल

मरियम का बचपन भी काफी दुख में बीता। मरियम जब पैदा हुईं उसके 3 दिन बाद ही उनकी मां चल बसीं। इसके बाद उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। सौतेली मां का व्यवहार कुछ अच्छा नहीं था। सौतेली मां ने उनके 5 भाई-बहनों को जहर देकर मार डाला। उन्होंने आगे बताया कि उनके पिता के अलग-अलग महिलाओं से कुल 45 बच्चे थे।

Back to top button