35 के हुए मार्क जकरबर्ग, जानिए कई अनसुने पहलू

फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग का आज यानी 14 मई को जन्मदिन है। वह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दुनिया में शायद ही कोई ऐसा होगा, जो उनके बनाए सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक का इस्तेमाल नहीं करता होगा या उसके बारे में जानता नहीं होगा। मगर, यह उपलब्धि मार्क को रातों रात नहीं मिली थी। वह बचपन से ही कंप्यूटर की दुनिया में कुछ करना चाहते थे।

जब वह महज 12 साल के थे, तो उन्होंने इंस्टैंट मैसेजिंग प्रोग्राम बनाया था, जिसका इस्तेमाल उनके पिता के क्लीनिक में होता था। दरअसल, इसकी प्रेरणा उन्हें तब मिली थी, जब उनके पिता ने उन्हें C++ नाम की एक किताब तोहफे में दी। इसके बाद उनका लगाव प्रोग्रामिंग डेलवपमेंट में बढ़ता चला गया। स्कूल में पढ़ाई के दौरान वह दोस्तों के साथ मिलकर वीडियो गेम भी बनाते थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया भी था कि मेरे कुछ दोस्त आर्टिस्ट थे। वे डिजाइन बनाते थे और मुझे उस पर गेम बनाना होता था। यह हम अपने मजे के लिए करते थे।

अमेरिका: पानी में उतरने वाले दो विमान की आपस में टक्कर, पांच पर्यटकों की मौत

16 साल की उम्र में हाईस्कूल के प्रोजेक्ट के तौर पर म्यूजिक ऐप ‘सिनाप्स मीडिया प्लेयर’ बनाया था। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर चलने वाला यह ऐप यूजर की पंसद के हिसाब से एमपी3 प्ले लिस्ट बनाता था। माइक्रोसॉफ्ट और एओएल ने उन्हें इसके बदले 10 लाख डॉलर ऑफर किए थे। दोनों ही कंपनियां उन्हें हायर भी करना चाहती थी, लेकिन जकरबर्ग ने नौकरी की जगह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई को तरजीह दी।

20 साल की उम्र में फेसबुक की शुरुआत

मार्क जकरबर्ग ने 20 साल की उम्र में तीन दोस्तों डस्टिन मोस्कोविट्ज, क्रिस ह्यूज और एडुआर्डो सेवेरिन के साथ फेसबुक की शुरुआत की। उस वक्त नाम ‘द फेसबुक’ रखा गया। इसे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए 4 फरवरी 2004 को लॉन्च किया गया। कुछ ही समय में इसकी पहुंच अमेरिका के कई कॉलेजों में हो गई। जकरबर्ग ने फेसबुक को आगे बढ़ाने के लिए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी छोड़कर कैलिफॉर्निया के पालो अल्टो में किराए का घर लिया। इसी दौरान पेपाल के को-फाउंडर पीटर थील ने फेसबुक में 355 करोड़ रुपए का निवेश किया। दिसंबर 2004 तक फेसबुक का एक्टिव यूजर बेस 10 लाख के पार पहुंच गया।

इतनी शोहरत

टाइम मैग्जीन ने साल 2010 में उन्हें पर्सन ऑफ द ईयर और फोर्ब्स ने उन्‍हें दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की लिस्‍ट में 35वां स्थान दिया था। 2013 में फेसबुक ने फॉर्च्यून की लिस्ट में जगह बनाई और जकरबर्ग इस लिस्ट में 28 साल के सबसे कम उम्र के सीइओ थे। फेसबुक के सीईओ के तौर पर जकरबर्ग महज एक डॉलर सैलरी ले रहे हैं। उनकी आय फेसबुक के शेयरों से होती है। साल 2018 में 8,160 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ जकरबर्ग दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स थे।

है संपत्ति

साल 2017 में आई ऑक्सफैम की रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के आठ सबसे अमीर लोगों के पास दुनिया की आधी आबादी (करीब 3.6 अरब लोग) के बराबर संपत्ति है। इस लिस्ट में जकरबर्ग का नाम भी शामिल है। आज वे 38 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली फेसबुक के सीईओ और चेयरमैन हैं। साल 2013 में बताया गया था कि मार्क ने पालो ऑल्टो मेंशन में 7 करोड़ डॉलर में घर खरीदा था। यह उनका पहला प्रॉपर्टी इंवेस्टमेंट था। यह घर 5617 स्कैवयर फीट में फैला हुआ है। इस 2 स्टोरी घर में 5 बेडरूम, 5 बाथरूम, एक बड़ा किचन, फ्रेंच डोर, म्यूजिक रूम, सॉल्टवॉटर पूल हैं। इस घर में जुकरबर्ग, उनकी पत्नी प्रिंसिला चान, उनकी बेटी मेक्स और उनका पालतू कुत्ता बीस्ट रहता है।

Back to top button