35 अवैध वीओआइपी टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश, 26 लोगों का गिरोह गिरफ्तार

ठाणे: पुलिस ने अवैध वीओआइपी टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश किया है। भिवंडी में पुलिस ने 35 अवैध वीओआईपी टेलीफोन एक्सचेंज पर छापेमारी की और कम से कम 26 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह शुरू हुए और देर रात तक चले इस अभियान के दौरान कुछ अत्याधुनिक उपकरण भी जब्त किये गये।35 अवैध वीओआइपी टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश, 26 लोगों का गिरोह गिरफ्तार

अवैध वीओआइपी टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश करने का यह अभियान ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने चलाया। अभियान का हिस्सा रहे एक अधिकारी ने बताया, ‘इस अभियान के दौरान, भिवंडी में 35 अवैध वीओआईपी टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश किया गया और 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया। रंगदारी की धमकियां मिलने संबंधी शिकायतों के बाद पुलिस ने कॉल को ओडिशा में ट्रेस किया। बाद में पता चला कि कॉल को भिवंडी से राउट कराया जा रहा है, जो इस प्रकार के अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का गढ़ है।’

पुलिस के अनुसार, इन अवैध टेलीफोन एक्सचेंजों के कारण राज्य को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। इस अभियान में अपराध शाखा के 100 से ज्यादा कर्मियों ने हिस्सा लिया। बुधवार को भी पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा, ऐसी जानकारी मिल रही है।

ये भी पढ़े: दिलचस्प: जिस कोठी के सामने ठेला, उसी को बना लिया अपना पता!

अवैध वीओआइपी के जरिए ऐसे हो रही थी ठगी

व्‍हाइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल यानि वीओआइपी के जरिए ये पता लगा पाना बेहद मुश्किल होता है कि कॉल करने वाला शख्‍स कहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन कॉल को संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) और मध्य एशिया के विभिन्न देशों सहित अन्य जगहों से बाउंस करवाया जाता था। इनमें ऐसे अत्याधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया जाता था, जिनमें कॉलर आईडी का खुलासा नहीं होता।

Back to top button