33 साल के व्यक्ति ने 5वीं की छात्रा का किया रेप…
लुधियाना।हैबोवाल के जस्सियां रोड पर 5वीं की स्टूडेंट से 33 साल के व्यक्ति ने रेप किया। थाना डिवीजन नंबर 4 पुलिस ने मिड्ढा सिंह नगर में नाकेबंदी के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी विजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता की मां ने बताया कि वह और उसका पति काम पर गए थे। उनकी बेटी बेटा घर पर थे। घर के सभी लोग घर पर लिफाफे बनाने का काम भी करते हैं। काम से वापस कर देखा तो बेटी की तबीयत बहुत खराब थी।

जब पूछा तो बेटी ने बताया कि वह पड़ोस में रहने वाली महिला से लिफाफे बनाने के लिए मैटीरियल लेने गई थी तो वह घर पर नहीं थी। वापस आने लगी तो महिला के पड़ोसी आरोपी विजय कुमार ने रोक लिया और अपने कमरे में ले गया। वह विरोध कर रही थी तो उसने मारपीट करनी शुरू कर दी और उसके साथ जबरदस्ती की। इसी दाैरान आरोपी ने चुनरी से उसका गला घोंटा जिससे वह बेहोश हो गई।
पीड़िता आरोपी का मेडिकल करवाया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पीड़िता को कोर्ट में ले जाकर उसके बयान भी दर्ज करवाए जाएंगे। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद गर्दन पर लगे कट के बारे में पता चलेगा और अन्य टेस्टों की रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।-विजयकुमार, एसएचओ, थाना डिवीजन 4





