32000 रु वेतन के साथ 10वीं पास के लिए नौकरी की अपार संभावना

डेडीकेटेड फ्रेट कोरिडोर ऑफ इंडिया लिमिटेड ने एग्जीक्युटिव, जूनियर एग्जीक्युटिव आदि के कुल 1572 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार 1 अगस्त 2018 से आवेदन कर सकते है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2018 है. इन पदों पर नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों को 32,500 वेतन का भुगतान किया जाएगा.
कंपनी का नाम : डेडीकेटेड फ्रेट कोरिडोर ऑफ इंडिया लिमिटेड
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइटः www.dfccil.gov.in
कुल पदः 1572
पदों का विवरण: एग्जीक्युटिव, जूनियर एग्जीक्युटिव इत्यादि।
शैक्षणिक योग्यता: 10 वीं / आईटीआई / डिप्लोमा / कोई भी डिग्री, पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित
वेतनमान: 32,500/- रुपये
आयु सीमा: अधिकतम आयु 30 वर्ष/ 33 वर्ष (पदानुसार)
आवेदन शुल्क: आरक्षित वर्ग- निःशुल्क
अनारक्षित वर्ग- 500 रुपये / 700 रुपये / 900 रुपये (पदानुसार)
चयन प्रक्रियाः इन पदों पर उम्मीदवारों का अंतिम चयन संस्थान के नियमानुसार होगा।
इस तरह करें आवेदन…
संबंधित वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करें। उम्मीदवार आगामी चयन प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन के प्रिंटआउट सुरक्षित
रख लें।
नौकरी से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां…
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभ तिथि – 1 अगस्त 2018
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि – 31 अगस्त 2018
कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तिथि – 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर 2018





