बिग बिलियन सेल- सिर्फ 12 हजार में मिल रही है 32 इंच की एचडी Led टीवी, और भी बहुत कुछ…

देश की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने बुधवार से बहु-प्रतीक्षित ‘बिग बिलियन सेल’ की शुरुआत कर दी है। कंपनी पहले दिन कई उत्पादों पर भारी छूट दे रही है। बता दें कि आज यानि 20 सितंबर से शुरू हो रही यह सेल 24 सितंबर तक चलेगी।

32 inches HD Led TV is available in just 12 thousand

कंपनी पहले दिन की सेल में महज 12 हजार रुपये की कीमत में 32 इंच की एलईडी टीवी दे रही है। वीयू की 80 सेंटीमीटर इस एचडी रेडी एलईडी को ग्राहक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से भी खरीद सकते हैं। कंपनी एसबीआई कार्ड धारकों को 10 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट दे रही है।

फ्लिपकार्ट सैमसंग की टीवी, एसी, फ्रिज आदि पर 38% तक का डिस्काउंट दे रहा है। वहीं, बैकपेक, सूटकेस आदि पर 50 फीसदी छूट दी जा रही है। फ्लिपकार्ट वेबसाइट के अनुसार, वॉटर प्यूरीफायर पर 10-70% तक की छूट मिल रही है। वहीं, एलजी की वॉशिंग मशीन की कीमत छूट के बाद 23,499 रुपये रखी गई है।

इसके अलावा ग्राहकों को कई अन्य जरूरी उत्पादों पर भी भारी छूट दी जा रही है। घर के फर्नीचर से लेकर फैशन-लाइफस्टाइल आदि पर डिस्काउंट मिल रहा है।

21 से शुरू होगी मोबाइल की सेल

20 से 24 सितंबर तक चलने वाली फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन सेल में मोबाइल की भी सेल रखी गई है। हालांकि, कंपनी इसे कल यानि 21 सितंबर से डिस्काउंट के साथ बेचेगी। इस सेल में सैमसंग गैलेक्सी एस 7 की कीमत 29,900, 32 जीबी इंटरनल मेमोरी और 3 जीबी रैम के साथ आने वाले रेडमी 4 ए को 6,999 रुपये में बेचा जाएगा।

Back to top button