31 अक्टूबर दिन मंगलवार का पंचांग: आज इन राशि वालों की किस्मत बदल देंगे बजरंगबली

आज का राशिफल

31 अक्टूबर दिन मंगलवार आपका दिन मंगलमय हो

31 अक्टूबर दिन मंगलवार का पंचांग: आज इन राशि वालों की किस्मत बदल देंगे बजरंगबली ऋतु- शरद
मास-कार्तिक
सूर्य दक्षिणायन
सूर्योदय:-06:27
सूर्यास्त:-05:33
राहू काल(अशुभ समय) दोपहर
03:00से 04:30 तक
तिथि-एकादशी
पक्ष:-शुक्ल
दिसाशूल- उत्तर
अमृतमुहूर्त-दोपहर 12:12 से 01:34तक है।

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
? मेष:- आज आप के रुके कार्य पूर्ण होंने की संभावना बन रही है।सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले सकेंगे । व्यापार में अपेक्षित लाभ होगा , सरकारी कार्यों में काभ मिलेगा। स्थाई सम्पत्ति में बढोत्तरी होगी। सन्तान सुख मिलेगा। यात्रा से लाभ होगा।

सुझाव:- आज आप तुलसी माता को सौभग्य वस्तुओं का दान करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभ रंग:-फिरोजी

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
?वृष:- आज आप को भूमि तथा वाहन का लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों से सीधा लाभ व प्रसिध्दि की संभावना बन रही है। सुदूर यात्रा के योग बन रहें है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। व्यक्ति विशेष से सम्मान मिलने के योग बनते दिख रहे है। शैक्षिक कार्यों में अवश्य सफलता मिलेगी।

सुझाव:- आज घर में मनीप्लान्ट पौधे में दूध डालें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभ रंग :- हल्का लाल

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
? मिथुन:- आज व्यवसाय तथा नौकरी में उन्नति होगी। कार्य क्षेत्र विकसित होगा। व्यापार व नौकरी में उन्नति मिलेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।धार्मिक कार्यों से मन शांत रहेगा। साधु संतों का आशीर्वाद मिलेगा। तीर्थ यात्रा का सुंदर सुयोग बन सकता है। अतिथियों का आगमन होगा।

सुझाव:- आज आप इत्र का प्रयोग न करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभ रंग -नारंगी

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
? कर्क:- आज महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता व लाभ की संभावना बन रही है।सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों से सम्मान व लाभ मिलेगा। संतान सुख से मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी कार्य निर्विघ्न सम्पन्न होंगे। पारिवार में सुख शांति रहेगी। यात्रा से लाभ मिलेगा।

सुझाव:- आज आप शंखध्वनि प्रातः अवश्य करें।
राशिरत्न:-मोती
शुभ रंग – नीला

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
?सिंह:- आज भाइयों की उन्नति व् सन्तान के विषय में शुभ समाचार की संभावना बन रही है। व्यापार व नौकरी में मनोनुकूल लाभ की संभावना बन रही है।पारिवारिक माहौल उत्तमोत्तम रहेगा। मांगलिक कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा। मां सम्मान में वृद्धि होगी।

सुझाव:- आज आंवला के वृक्ष की पूजा करें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभ रंग – बादामी

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
??कन्या:- आज आप के मनोबल में वृद्धि विरोधी पराजित होंगे।व्यापारिक कार्यों में उन्नति मिलेगी। भूमि वाहन का सुख मिलेगा। पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से प्रसन्नता दायक सूचना प्राप्त होगी। सुदूर यात्रा का योग बन सकता है।

सुझाव:-आज टूटे बर्तन घर में न रखें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभ रंग – बैगनी

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज उच्च अधिकारियों से अनबन हो सकती है। अधिक श्रम काम लाभ की स्थिति पूरे दिन बनी रह सकती है। सन्तान पक्ष से अवग्या की संभावना बन रही है।अतिथियों का घर मे आगमन होगा। धार्मिक कार्यों से मन शांत रहेगा।

सुझाव:- आज तुलसी के वृक्ष की पूजा अवश्य करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभ रंग – केसरिया

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
?वृश्चिक:- आज आपका दिन मंगलमय रहेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। सन्तान पक्ष से यश मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित रहा सकता है। धार्मिक कार्यों के आयोजन में हिस्सा आज ले सकेंगे।

सुझाव:- आज आप विकलांगों की मदद करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभ रंग – श्वेत।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
?धनु:- आज आप का दिन सामान्य रहेगा। फिजूल खर्च से बचें व्यापार में मंदी रह सकती है। पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। राजनीतिक लाभ आज मिलने की संभावना बन रही है। कृषिकार्यों में उन्नति मिलेगी। व्यवहार में कटुता से बचें।

सुझाव:- आज आप बेटियों का सम्मान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभ रंग – हरा

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
?मकर:- आज आप को माता पिता का सहयोग मिलेगा ।साझा व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में लाभ या पदोन्नति मिलेगी। शारीरिक स्वास्थ्य प्रभवित हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में लाभ मिलेगा। पारिवारिक माहौल मंगल मय रहेगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकेंगे।

सुझाव:-आज आप किसी को अप्रिय न बोलें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभ रंग:-पीला

?कुम्भ:- आज घरेलू वातावरण में उदासीनता, शारीरिक कष्ट की संभावना।व्यार में उतार चढ़ाव की स्थिति बन रही है संभव है कि व्यापार परिवर्तन करना पड़ सकता है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- आज आप अतिथि की सेवा करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभ रंग- हल्का गुलाबी

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
?मीन:- आज संतान से सुख धनागमन में वृद्धि बड़ा व्यवसायिक समझौता आपके पक्ष में होने की संभावना बन रही है। सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। व्यक्ति विशेष के सहयोग से आप की उन्नति हो सकती है। पारिवारिक एकजुटा बनेगी।

सुझव:-आज आप भोजन से पूर्व गौमाता को ग्रास निकालें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभ रंग – लाल

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज कार्तिक माह शुक्लपक्ष एकादशी तिथि है।
2 आज श्रीहरिप्रबोधिनी एकादशी व्रत सभी का है। पंचकोशी श्री अयोध्या व मथुरा परिक्रमा है।
3 आज से श्री तुलसी विवाहोत्सव प्रारंभ।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

हम सम पूण्य पुंज जग थोरे।
जिन्हहि राम जानत करि मोरे।।

अर्थ:-श्री गोस्वामी तुलसी बाबा कहते है कि श्री अयोध्या वासी आज अपने भाग्य की बड़ाई करते हुवे कहते है कि हमारे समान पुन्यपुंज बहुत थोड़े लोग ही है जिनको श्री राम जी “मोरे “कहके अपना जानते है। अवध वासी कहते है कि राम जी जिसको कह दें ये मेरा है वही पुण्यपुंज वही भाग्यवान है।। “अस्तु धन्य हैं प्रभूश्रीराम की अयोध्या भूमी।”

।।वास्तु टिप।।

आज के दिन पवित्रता से भगवान श्रीराम कृष्ण का पूजन करें व श्री अयोध्या में परिक्रमा करें , माता तुलसी के समीप सौभग्य सामग्री अर्पित कर उनकी पूजा करें व घी के 5,3,या 7 दीपक जलावें वास्तु दोष का नाश होता है व घर मे वर्ष भर सुख समृद्धि का निवास होता है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
।।ज्योतिर्विद व श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता।।
संपर्क सूत्र-9044741252

 

Back to top button