तो मात्र इस एक शर्त पर भी Jio दे रही हर दिन 199 रुपए में 1 जीबी डाटा

रिलायंस जियो ग्राहक जानते ही होंगे कि कंपनी के 1 जीबी डाटा प्रतिदिन वाले सबसे सस्ते प्लान की कीमत 309 रुपए है। इसमें ग्राहकों को 28 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य सुविधाओं के अलावा हर दिन 1 जीबी 4G डाटा मिला है। 

हालांकि रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए एक नया ऑफर लेकर आई है। इसमें ग्राहकों को 199 रुपए में 28 दिन के लिए 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। हालांकि इस प्लान में कंपनी ने एक शर्त भी रखी है। दरअसल यह प्लान सिर्फ उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध है जो हाल ही में लॉन्च हुआ शाओमी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन Redmi 5A खरीदेंगे।
ये भी पढ़ें: थाने पहुंचे परीक्षार्थी, एग्जाम में एंट्री नहीं देने का आरोप
ये भी पढ़ें: राहुल की उम्मीदवारी पर 30 नेताओं के सूचक हस्ताक्षर
रेडमी 5ए में 3000mAh की बैटरी दी गई है जो कंपनी के मुताबिक, 8 दिन का स्टैंडबाय टाइम देती है। फोन दो विकल्प 2 जीबी रैम/16 जीबी इंटरनल और 3 जीबी रैम/32जीबी इंटरनल के साथ आता है। फोन में 5 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजोल्यूशन 1280×720 पिक्सल है। कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है।






