सावधान: भारत के 30 लाख ATM कार्ड को चीन ने किया हैक; बड़े खतरे की आशंका

सावधान: भारत के 30 लाख ATM कार्ड को चीन ने किया हैक; बड़े खतरे की आशंका… हर हिंदुस्तानी पर आज सबसे बड़ा खतरा मंडरा है और वो खतरा है ATM ब्लॉक होने का संकट, देश के करीब 30 लाख एटीएम कार्ड खुद ही हैक हो रहे हैं।

सावधान: भारत के 30 लाख ATM कार्ड को चीन ने किया हैक; बड़े खतरे की आशंका

अभी अभी: 500 के नोट को लेकर RBI का सबसे बड़ा ऐलान, खत्म हुई…

हमने आपको इससे पहले एक खबर बताई थी कि कैसे भारत में एटीएम कार्ड धारकों पर खतरा मंडरा रहा है। हमने आपको बताया था कि किस तरह से देशभर में अकाउंट होल्डर्स के अकाउंट हैक हो रहे हैं। ये खतरा अब और भी ज्यादा बढ़ रहा है। पहले बताया जा रहा था कि एसबीआई ने अपने 2.5 लाख कस्टमर्स के एटीएम कार्ड ब्लॉक कर दिए हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ये खतरा और भी ज्यादा बढ़ने वाला है। देशभर के करीब 30 लाख कार्ड धारकों पर इस वक्त सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है और बताया जा रहा है कि खतरा चीन से शुरू हुआ है। जी हां जिस तरह से भारत में लोगों के अकाउंट और ATM कार्ड हैक हो रहे हैं, उसे लेकर आशंका जताई जा रही है कि चीन में बैठे हैकर्स इस पूरी करतूत को अंजाम दे रहे हैं।

अभी-अभी: मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, जनधन खाते में आए 13 हजार रुपए

आपको बता दें कि व्हाइट लेवल एटीएम से फैला वायरस दूसरे बैंक कस्टमर के अकाउंट्स को भी हैक करने की कोशिश कर रहा है। इस बड़े खतरे को देखते हुए देश के तमाम बैंकों ने अपने कस्टमर को अलर्ट करना भी शुरू कर दिया है बैंक ऐसा इसलिए कर रहे हैं जिससे उनके कस्टमर्स को कोई धोखा ना दे पाए। इस बीच खबर ये भी है कि इस पूरी घटना पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अपनी नजरें बनाए हुए है। इस बीच खबर तो ये भी है कि देश के सबसे बड़े बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस धोखे के खतरे से बचने के लिए अपने 6 लाख से ज्यादा कस्टमर्स के एटीएम कार्ड ब्लॉक करवा दिए हैं। इस खतरे से बचने के लिए एसबीआई अपने कस्टमर्स को नए एटीएम कार्ड प्रोवाइड करवा रहा है।

बड़ी खबर: केंद्र सरकार ने अचानक फ्रीज किए हजारों बैंक अकांउट, कंही आपका तो नही…

एसबीआई का ये खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है और कहा जा रहा है कि ये खतरा अब 30 लाख से ज्यादा कस्टमर्स के अकाउंट को अपने आगोश में ले सकता है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर कहां से हैकर्स का एक ग्रुप चुपचाप बैठकर ऐसी घटना को अंजाम दे रहा है। हैकर्स की एक करतूत से देश के बड़े बैंकों के कस्टमर्स बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। इस बीच कुछ सिक्योरिटी एक्सपर्ट को शक है कि ये सारी करतूत चीन द्वारा अंजाम दी जा रही है। शक जताया जा रहा है कि चीन में बैठे हैकर्स भारत के बैंक कस्टमर्स का अकाउंट हैक करने में जुटे हुए हैं। एक जानकारी ये भी कहती है कि  नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, मास्टर कार्ड और वीजा कार्ड ने देश के बड़े बैंकों को इस बात से अलर्ट भी कर दिया है।

OMG!! शर्मिला टैगोर की बिकिनी ने संसद में मचा दिया बवाल; बनी संसद बिकनी बेब

इन सर्विसेज का कहना है कि अगर कस्टमर्स के ओरिजिनल कार्ड से डाटा चोरी हुआ है तो हो सकता है कि इसका असर उनके बैंक अकाउंट पर भी पड़े। यानी इसका साफ मतलब ये हुआ है कि देशभर के बैंक अकाउंट होल्डर्स पर अकाउंट हैक होने का खतरा लगातार मंडरा रहा है। इस बीच आईबीआई ने जुलाई में एक डाटा पेश किया था और कहा था कि देशभर में करीब 70 करोड़ लोग ऐसे हैं जो ATM कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। इस खतरे को देखते हुए रिजडर्व बैंक ऑफ इंडिया ने देश के सभी बैंकों को अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि जनवरी 2017 से पहले सभी मैग्नेटिक चिप वाले एटीएम कार्ड्स को ईवीएम चिप वाले कार्ड्स से रिप्लेस कर लिया जाए। आरबीआई का ये भी कहना है कि मैग्नेटिक चिप वाले ATM कार्ड में रिस्क ज्यादा होता है। यानी साफ है कि सुरक्षा की नजर से बैंकों को एक बार फिर नई गाइडलाइन जारी हो सकती हैं।

Back to top button